[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Chunav 2025 Video: कूड़े में VVPAT की पर्चियां मिलने के बाद बवाल, क्या बोले समस्तीपुर के डीएम?

Bihar Chunav 2025 Video: कूड़े में VVPAT की पर्चियां मिलने के बाद बवाल, क्या बोले समस्तीपुर के डीएम?

0
Bihar Chunav 2025 Video: कूड़े में VVPAT की पर्चियां मिलने के बाद बवाल, क्या बोले समस्तीपुर के डीएम?
समस्तीपुर में मिली वीवीपैट की पर्चियां

Bihar Chunav 2025 Video: बिहार के समस्तीपुर जिले में आज हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई. ये पर्ची सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास फेंकी पाई गई. इस मामले में समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने सफाई दी. उन्होंने कहा, सूचना मिली थी कि कूड़े के पास से मतदाता पर्ची पाई गई है. जानकारी मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे.

डीएम रोशन कुशवाहा ने दी ये सफाई

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, ईवीएम कमीशनिंग के दौरान श्रेडिंग के बाद अधिकतर पर्चियां काट दी गई थी. लेकिन, कुछ पर्चियां बिना श्रेडिंग किये हुए ही यहां पाई गई. इसे लेकर जांच की जा रही है. पर्ची पर मतदान केंद्र की पहचान कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा. साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जिनकी भी लापरवाही है, उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि कमीशनिंग के दौरान जो पर्चियां हैं, वही पाई गई है.

कई सवाल हो रहे खड़े

इन पर्चियों के मिलने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चुनाव विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है. इन पर्चियों के कूड़े में मिलने के बाद अब विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिलता नजर आ रहा है. फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि यह पर्चियां क्यों फेंकी गई?

Also Read: Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर में कूड़े में फेंकी मिली हजारों VVPAT की पर्चियां, खड़े हुए कई सवाल

Previous article ChatGPT से मौत! क्या OpenAI ने जल्दबाजी में GPT-4o लॉन्च किया? मुश्किल में कंपनी
Next article मतदाता सूची में नाम है तो वोटर आइडी नहीं होने पर भी मिलेगा बटन दबाने का मौका
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel