[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Chunav 2025: मुकेश सहनी 14 के बाद करायेंगे माछ-भात का भोज, बोले- जरूर आना, इस बार VIP होगी प्लेट

Bihar Chunav 2025: मुकेश सहनी 14 के बाद करायेंगे माछ-भात का भोज, बोले- जरूर आना, इस बार VIP होगी प्लेट

0
Bihar Chunav 2025: मुकेश सहनी 14 के बाद करायेंगे माछ-भात का भोज, बोले- जरूर आना, इस बार VIP होगी प्लेट
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद से ही नेताओं की तरफ से कई दावे किये जा रहे हैं. ऐसे में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया यानी मुकेश सहनी कुछ ज्‍यादा ही उत्‍साहित नजर आ रहे हैं. जिसका नतीजा है कि उन्‍होंने अभी से ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से लोगों को माछ-भात के भोज का निमंत्रण भेज दिया है.

मुकेश सहनी के पोस्ट से चढ़ा सियासी पारा

दरअसल, उन्‍होंने 14 तारीख को तेजस्‍वी यादव को मुख्‍यमंत्री बनाने की अपनी शपथ पर मुहर लगा दी है. जिसने बिहार का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अरे ओ दिलजलों, पहले राउंड के मतदान में जब हवा टाइट हो गई, तो अब ख्याली पुलाव पकाने बैठे हो. याद रखो मुकेश सहनी वचन का पक्का है, जब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देगा और भाजपा को पटखनी नहीं देगा, तब तक चैन से बैठने वाला नहीं है.’

14 तारीख के बाद माछ-भात का होगा भोज

इसके बाद अपने पोस्ट में मुकेश सहनी ने यह भी लिखा, ’14 तारीख के बाद जीत के जश्न में “माछ-भात” के भोज में जरूर आना, इस बार प्लेट भी VIP होगी.’ इस पोस्ट ने चुनावी बहस को और रफ्तार दे दी है. एक तरफ एनडीए बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को अपने पक्ष में बता रहा है. जबकि दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता इसे सत्ता परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं. सहनी की पोस्ट में जिस आत्मविश्वास और टकराव की झलक है, उसने सोशल मीडिया पर बहस तेज कर दी है.

मुकेश सहनी का राजनीतिक दांव

हालांकि, माना जा रहा है यह भी मुकेश सहनी का राजनीतिक दांव है. दरअसल, पिछली बार तेजस्‍वी यादव को पीठ में छूरा घोंपने वाला बताने वाले मुकेश सहनी ने इस बार तेजस्‍वी को सीएम बनाने की शपथ को दोहराकर तेजस्‍वी के सामने नंबर गेन करते नजर आ रहे हैं. सहनी इस बयान से अपने कोर वोटरों को मैसेज भी देते नजर आ रहे हैं. चुनाव प्रचार खत्‍म होने के बाद उनके इस पोस्‍ट ने राजनीतिक बहस को जन्‍म जरूर दे दिया है. 14 नवंबर को वोटों की गिनती है. उससे पहले यह पोस्ट खूब चर्चा में है.

Also Read: Bihar Election 2025: कोसी में दिन भर रहा हाई-वोल्टेज, ‘उड़नखटोला’ की गूंज से गूंजता रहा आसमान, शाम पांच बजते ही छा गया सन्नाटा

Previous article Hong Kong Sixes Final: हार्दिक की नकल पर वायरल हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी, पाक टीम ने खिताब जीतकर रचा इतिहास
Next article Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डीएम को दिए जरूरी निर्देश
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel