[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Chunav 2025: बिहार के इस जिले में रिजल्ट के बाद भी जारी रहेगा आचार संहिता, जानिये क्या है मामला

Bihar Chunav 2025: बिहार के इस जिले में रिजल्ट के बाद भी जारी रहेगा आचार संहिता, जानिये क्या है मामला

0
Bihar Chunav 2025: बिहार के इस जिले में रिजल्ट के बाद भी जारी रहेगा आचार संहिता, जानिये क्या है मामला
बिहार चुनाव

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद तमाम जिलों में आदर्श आचार संहिता खत्म हो जायेगी. लेकिन पटना जिले में रिजल्ट निकलने के दो दिनों बाद तक यानी कि 16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता जारी रहेगी. चुनाव आयोग ने यह बड़ा आदेश दिया है.

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कानून व्यवस्था पूरी तरह से मेनटेन रहे, इसको लेकर जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया. मालूम हो, इस बार जीत के जश्न में विजय जुलूस, डीजे या फिर रैली निकालने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने साफ किया है कि 14 नवंबर को वोटों की गिनती के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. इसके साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जायेगी.

पटना के एएन कॉलेज में होगी काउंटिंग

पटना के एएन कॉलेज में 14 नवंबर को काउंटिंग को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने पदाधिकारियों को कहा, काउंटिंग को लेकर एएन कॉलेज के पास विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात प्रबंधन का काम सही ढंग से और समय के साथ पूरा कर लिया जाये. एसडीओ और एसडीपीओ को विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा है. उन्होंने पदाधिकारियों को एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुसार काम करने को कहा है.

24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

पटना के डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा, कोई भी समझौता कानून व्यवस्था से नहीं किया जायेगा. अगर कोई भी पार्टी या फिर कैंडिडेट नियम का उल्लंघन करेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर जानकारी दी जा सके. कानून व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर SDO और SDPO हर एक गतिविधि पर नजर बनाये रखेंगे. ऐसे में पटना जिले में खास सुरक्षा रहेगा. इससे पहले मोकामा विधानसभा में वोटिंग खत्म होने के बाद भी सुरक्षाबलों की तैनाती जारी थी.

Also Read: Bihar Election Result 2025: दुल्हन की तरह सजेगा JDU ऑफिस, RJD ने भी दिया मिठाई और फूलों का एडवांस ऑर्डर

Previous article Children’s Day पर बच्चों को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, बढ़ाएंगे क्रिएटिविटी और लर्निंग स्किल्स
Next article Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा- ‘अपनी जिंदगी पर ध्यान दें’
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel