[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Elections 2025: देश का पहला राज्य बना बिहार, पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग, रिकॉर्ड 70% ई-वोटिंग

Bihar Elections 2025: देश का पहला राज्य बना बिहार, पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग, रिकॉर्ड 70% ई-वोटिंग

0
Bihar Elections 2025: देश का पहला राज्य बना बिहार, पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग, रिकॉर्ड 70% ई-वोटिंग
सांकेतिक फोटो

Bihar Elections 2025: भारत में पहली बार मोबाइल एप के जरिए वोटिंग हुई. शनिवार को बिहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव हुए. कुल 62.41 फीसदी वोटिंग हुई. ई-वोटिंग, बूथ वोटिंग से अधिक दर्ज हुई. ई-वोटिंग के जरिए करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ. इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए यह खुशी का समय है. बिहार के नगर निकाय के चुनाव में ई-वोटिंग के जरिये 70 प्रतिशत मतदान हुआ. अपने आप में यह अनोखा प्रयोग है. बिहार पहला राज्य है जहां ई-वोटिंग के जरिये मतदान हो रहा है.

ई-वोटिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया- सम्राट चौधरी

सामाजिक सुरक्षा के मामले में भारत के दूसरे स्थान पर आने को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों का कल्याण हो रहा है. दरअसल, बिहार ने देश में पहली बार ई-वोटिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. शनिवार को नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव में ऑनलाइन निबंधित 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मोबाइल से ई-मतदान किया. चुनाव में पटना, बक्सर, रोहतास, सारण, बांका और पूर्वी चंपारण के विभिन्न नगर निकायों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

वोटों की गिनती 30 जून को

ई-वोटिंग करने वालों में 72.01 प्रतिशत पुरुष एवं 63.38 प्रतिशत महिलाएं हैं. 51 हजार मतदाताओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया था. लेकिन, तीन निकायों की तीन सीटों के लिए मतदान स्थगित होने के बाद कुल 38 हजार ऑनलाइन मतदाता पंजीकृत थे.

राज्य निर्वाचन आयोग भी इसे बड़ी उपलब्धि मानता है. चुनाव में ऑनलाइन और सामान्य मिलाकर 62.41 प्रतिशत मतदान हुआ. 184 वार्ड पार्षद, छह-छह उपमुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद की सीट का फैसला होना है. वोटों की गिनती 30 जून को होगी.

आयोग का प्रयास रहा है कि प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण और सुलभ मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ई-वोटिंग का प्रयोग किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 7 करोड़ की लागत से गयाजी में बन रहा रोप-वे, प्रेतशिला पर चढ़ाई होगी अब आसान

Previous article Paras Chhabra Prediction: पारस छाबड़ा ने 10 महीने पहले की थी शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी? वायरल वीडियो में दिखा सच
Next article डॉ ज्योति बने असिस्टेंट प्रोफेसर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel