[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar News: बिहार में अब तक 6.99 करोड़ फॉर्म सिस्टम पर अपलोड, 1 अगस्त को जारी होगी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

Bihar News: बिहार में अब तक 6.99 करोड़ फॉर्म सिस्टम पर अपलोड, 1 अगस्त को जारी होगी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

0
Bihar News: बिहार में अब तक 6.99 करोड़ फॉर्म सिस्टम पर अपलोड, 1 अगस्त को जारी होगी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

Bihar News: बिहार में 1 अगस्त 2025 को जारी होने वाली नई वोटर लिस्ट से पहले 6.99 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार यह कुल पंजीकृत मतदाताओं का 88.65% है. इनमें से करीब 6.47 करोड़ फॉर्म डिजिटल रूप से सिस्टम पर अपलोड हो चुके हैं. यह टोटल का 81.96% है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब भी करीब 54 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक फॉर्म नहीं भरा है.

घर-घर सत्यापन में हुआ बड़ा खुलासा

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर की गई तीन चरणों की जांच में पाया गया कि करीब 35.7 लाख वोटर अपने पते पर नहीं मिले. इनमें 12.55 लाख मतदाताओं के मृत होने की आशंका है, 17.37 लाख के स्थायी रूप से दूसरी जगह बसने की संभावना जताई गई है. 5.76 लाख लोग एक से ज्यादा स्थानों पर दर्ज हैं.

राजनीतिक दलों की भी भागीदारी

इन संदिग्ध मामलों की पुष्टि के लिए आयोग 18 जुलाई से सभी जिलों में राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और 1.5 लाख बूथ स्तर एजेंटों के साथ जानकारी साझा करेगा. इससे वे 25 जुलाई तक स्थिति स्पष्ट कर सकेंगे. वैसे लोग बीएलओ की तीन बार की विजिट करने के बावजूद घर पर नहीं मिले उनके लिए अलग से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन में कितने CM उम्मीदवार, पप्पू यादव के बयान से मचा घमासान, लालू-तेजस्वी को नहीं आएगा पसंद

शहरी वार्डों में विशेष कैंप

एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं की जानकारी भी राजनीतिक दलों से साझा की जाएगी ताकि क्रॉस-चेकिंग हो सके. शहरी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 261 शहरी निकायों के 5683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव की संभावना है. इसकी आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं हुई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Previous article Saran News : महिला कॉलेज में नव नामांकित छात्राओं का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ
Next article ‘सूरज’ को चमकना ही था…हादसे ने दी Wheelchair पर 3 उंगलियों से बनें UPSC Topper, झकझोर देगी सफलता की ये कहानी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel