[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव बेगूसराय Begusarai news :  खेत मजदूर यूनियन का हल्लाबोल: मनरेगा और संविधान बचाने को लेकर धरना; पलायन और रोजगार पर उठाए सवाल

Begusarai news :  खेत मजदूर यूनियन का हल्लाबोल: मनरेगा और संविधान बचाने को लेकर धरना; पलायन और रोजगार पर उठाए सवाल

0
Begusarai news :  खेत मजदूर यूनियन का हल्लाबोल: मनरेगा और संविधान बचाने को लेकर धरना; पलायन और रोजगार पर उठाए सवाल
आंदोलन करते लोग

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र ) खेत मजदूर यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बेगूसराय अंचल में ‘मनरेगा बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया. यह आंदोलन मुख्य रूप से बेगूसराय अंचल के बिनोदपुर और जिनेदपुर पंचायत में आयोजित हुआ. आंदोलन की शुरुआत से पहले अंचल प्रभारी कामरेड इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर चौक रतौली स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

दो अलग-अलग पंचायतों में दिया धरना

बिनोदपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड हरे राम पासवान ने की. वहीं दूसरी तरफ, जिनेदपुर पंचायत के नवनिर्मित बिहार सरकार पंचायत भवन के समीप उपसरपंच कामरेड नीरज राय की अध्यक्षता में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. दोनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर और यूनियन के कार्यकर्ता लाल झंडे के साथ शामिल हुए.

सरकार की नीतियां संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ

दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार अंजान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान लोक-कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देता है, लेकिन वर्तमान मोदी सरकार इन योजनाओं को कमजोर करने पर तुली हुई है. मनरेगा का हश्र भी सबके सामने है. पहले इसका नाम बदला गया, फिर केंद्र सरकार ने बजट राशि घटा दी और अब योजना चयन का अधिकार भी मुखिया या आम सभा से छीन लिया गया है. रोजगार के अभाव में लोग पहले से ही दूसरे राज्यों में पलायन कर अपमान का घूंट पी रहे हैं.

स्थानीय उद्योगों में रोजगार न मिलने पर फूटा गुस्सा

अंचल प्रभारी कामरेड इंद्रदेव कुमार ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न दिए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बेगूसराय के उद्योगों के लिए जमीन हमारी ली गई, फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण के रूप में जहर हम ले रहे हैं, तो फिर रोजगार का लाभ बाहरी लोगों को क्यों दिया जा रहा है? उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी जमीन और अपने हक के लिए हमें सत्ता और निजी कंपनियों, दोनों से जनबल की ताकत पर एकजुट होकर लड़ना होगा.

Also Read : बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, पुलिस ने कचरे के ठेले पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

Previous article IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक
Next article बगहा: पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने बरामद की हत्या वाली बुलेट बाइक
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel