[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव बांकीपुर राजद ने कांग्रेस को दिया झटका, बांकीपुर से रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

राजद ने कांग्रेस को दिया झटका, बांकीपुर से रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

0
राजद ने कांग्रेस को दिया झटका, बांकीपुर से रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मंगनी लाल मंडल

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आरजेडी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने एक बार फिर रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है.

सोमवार को आरजेडी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने रेखा गुप्ता के नाम की आधिकारिक घोषणा की. इससे पहले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने बांकीपुर सीट से रेखा गुप्ता को टिकट दिया था. अब उपचुनाव में भी उन्हें ही उम्मीदवार बनाया गया है.

Rjd Bankipur Candidate Rekha Gupta
रेखा गुप्ता

कांग्रेस के दावे को लगा झटका

आरजेडी के इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कांग्रेस भी बांकीपुर सीट पर अपनी दावेदारी जता रही थी. पार्टी नेताओं का कहना था कि बांकीपुर कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. आरजेडी ने उम्मीदवार घोषित कर साफ कर दिया है कि वह इस सीट पर चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी में है.

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बांकीपुर को कांग्रेस की पारंपरिक सीट बताया था. कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि अगर गठबंधन का कोई दल बिना बात किए अपना दावा पेश कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वे गठबंधन का सम्मान नहीं कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में वे किसी का भी साथ देने के लिए मजबूर नहीं हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Bankipur By Election: त्रिकोणीय होगा मुकाबला

रेखा गुप्ता को इस सीट पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनौती देंगे. एनडीए की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. इस सीट पर बीजेपी चीफ नितिन नवीन का लंबे समय तक दबदबा रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी यह सीट बीजेपी के खाते में जाएगी. इससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है.

बांकीपुर सीट बीजेपी के नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है. बीजेपी की तरफ से अजय आलोक, रणवीर नंदन और नील रतन घोष के नाम रेस में आगे बताए जा रहे हैं. अंतिम फैसला नितिन नवीन और अमित शाह ही लेंगे.

बांकीपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आखिर बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान

बिहार में फेल होने के कगार पर यह योजना, 10 साल में नहीं बदला हाल, सरकार ने मांगी अंतिम रिपोर्ट

Previous article Very Heavy Rain Warning: 6 से 11 जुलाई तक भारी बारिश, पूरे सप्ताह गरज चमक का दौर,इन राज्यों में मासनून का कहर
Next article यूपी कैबिनेट के अहम फैसले: पदक विजेताओं को अब मिलेगी सीधी सरकारी नौकरी, होमगार्ड्स को 5 लाख तक कैशलेस इलाज
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel