[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव बांकीपुर नितिन नवीन की विरासत कौन संभालेगा? पटना की बांकीपुर सीट के लिए तीन नाम रेस में आगे

नितिन नवीन की विरासत कौन संभालेगा? पटना की बांकीपुर सीट के लिए तीन नाम रेस में आगे

0
नितिन नवीन की विरासत कौन संभालेगा? पटना की बांकीपुर सीट के लिए तीन नाम रेस में आगे
बीजेपी चीफ नितिन नवीन

Bankipur Bypoll: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है. यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए सियासी गलियारों में सवाल गूंज रहा है कि आखिर इस सीट से पार्टी का नया चेहरा कौन होगा.

रेस में सबसे आगे चल रहे हैं अजय आलोक

बीजेपी खेमे में इस सीट को लेकर कई मजबूत चेहरों पर मंथन चल रहा है, जिनमें पहला और सबसे बड़ा नाम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक का है. पेशे से सफल डॉक्टर अजय आलोक कायस्थ बिरादरी से आते हैं और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने टीवी बहसों से लेकर संगठन के काम तक बीजेपी का पक्ष बहुत मजबूती से रखा है. बिना किसी तड़क-भड़क के संगठन के टास्क पूरे करने वाले अजय आलोक उम्मीदवार के तौर पर पार्टी की पहली पसंद बन सकते हैं.

नितिन नवीन के करीबी अजीत लाली भी तगड़े दावेदार

इसके बाद अजीत कुमार लाली का नाम सामने आ रहा है. वह फिलहाल पटना नगर के प्रदेश महामंत्री हैं. पिछले करीब 30 सालों से बीजेपी में एक्टिव अजीत लाली को नितिन नवीन का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है. क्षेत्र की जनता के बीच उनकी पकड़ बहुत मजबूत है और वे लंबे समय से नितिन नवीन के गैर-मौजूदगी में इलाके के काम संभालते रहे हैं. वैश्य समाज से आने वाले अजीत लाली को टिकट देकर बीजेपी चौंका सकती है.

स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा के साथी नील रतन घोष भी चर्चा में

तीसरा चर्चित नाम नील रतन घोष का है. घोष नितिन नवीन के पिता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा के जमाने से परिवार और संगठन से जुड़े हुए हैं. मूल रूप से बंगाल के रहने वाले नील रतन घोष बंगाली कायस्थ हैं और तीन दशकों से बीजेपी में ग्राउंड पर एक्टिव हैं. नितिन नवीन के हर छोटे-बड़े राजनीतिक फैसलों और चुनावी मैनेजमेंट में उनकी भूमिका हमेशा अहम कही जाती है. अगर पार्टी उन पर दांव लगाती है, तो इसे नितिन नवीन के प्रति उनके समर्पण का इनाम माना जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन दो नेताओं के फैसले पर टिकी नजरें

जन सुराज पार्टी पहले ही यह दावा कर चुकी है कि प्रशांत किशोर खुद बांकीपुर सीट से चुनाव लड़कर बीजेपी को चुनौती देंगे. इससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बांकीपुर सीट पर उम्मीदवार तय करने का आखिरी अधिकार नितिन नवीन के पास ही रहेगा. इस टिकट को फाइनल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन के बीच दिल्ली में लगातार मंथन का दौर चल रहा है, और जल्द ही उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का शेड्यूल जारी, 3687 पदों के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

Previous article भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में जुटे कार्यकर्ता, संगठन मजबूत करने पर जोर
Next article रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल: अपराधियों की निगरानी के लिए बना विशेष मॉनिटरिंग पोर्टल 
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel