[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: बाहुबली देवेंद्र नाथ दुबे की भाभी मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल, JDU से 3 बार रहीं विधायक

Bihar Election 2025: बाहुबली देवेंद्र नाथ दुबे की भाभी मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल, JDU से 3 बार रहीं विधायक

0
Bihar Election 2025: बाहुबली देवेंद्र नाथ दुबे की भाभी मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल, JDU से 3 बार रहीं विधायक
समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हुई मीना द्विवेदी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का भले ही अभी औपचारित तौर पर ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन नेता अभी से शह और मात का खेल खेलना शुरू कर चुके हैं. इसी कड़ी में आज प्रशांत किशोर ने बिहार की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाईटेड को तगड़ा झटका दिया है. दरअसल चंपारण के बाहुबली रहे देवेंद्र नाथ दुबे की भाभी और 3 बार गोविंदगंज की विधायक रहीं अपने समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज में शामिल हो गई. प्रशांत किशोर ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पारंपरिक पीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया. मीना के साथ पूर्वी चंपारण के कई जिला व प्रखंड स्तरीय जेडीयू नेता और कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए हैं.

गोविंदगंज से चुनाव लड़ सकती है मीना 

राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा जोरों पर है कि मीना द्विवेदी जन सुराज के टिकट पर गोविंदगंज विधानसभा सीट से 2025 का चुनाव लड़ सकती हैं. मीना ने हाल ही में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना त्याग पत्र सौंपा था. त्याग पत्र में उन्होंने पार्टी पर उनके परिवार की लंबे समय से अनदेखी करने का आरोप लगाया था. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

3 बार JDU के टिकट पर जीता चुनाव

बता दें कि उनके देवर बाहुबली देवेंद्र नाथ दुबे 1995 में समता पार्टी से विधायक बने थे और चंपारण के चर्चित बाहुबली नेता माने जाते थे. 1998 में उनकी हत्या कर दी गई थी. इसके बाद हुए उपचुनाव में मीना के पति भूपेंद्र नाथ दुबे विधायक बने. इसके बाद खुद मीना 2005 (फरवरी और नवंबर) और 2010 में जेडीयू की विधायक चुनी गईं. हालांकि, 2015 और 2020 में गठबंधन की राजनीति के चलते जेडीयू को यह सीट नहीं मिली और उनका टिकट कट गया. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: EVM पर होगा उम्मीदवारों का कलर फोटो, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का ऐलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel