[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Anant Singh Surrender or Arrest: अनंत सिंह ने सरेंडर किया या पुलिस ने ‘छोटे सरकार’ को किया गिरफ्तार?

Anant Singh Surrender or Arrest: अनंत सिंह ने सरेंडर किया या पुलिस ने ‘छोटे सरकार’ को किया गिरफ्तार?

0
Anant Singh Surrender or Arrest: अनंत सिंह ने सरेंडर किया या पुलिस ने ‘छोटे सरकार’ को किया गिरफ्तार?
देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पटना के डीएम डॉ त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा. फोटो : प्रभात खबर

Anant Singh Surrender or Arrest: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मोकामा में एक मर्डर केस ने राज्य को हिलाकर रख दिया. घटना के तीसरे दिन पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह की गिरफ्तारी की खबर आयी. इसके बाद चर्चा तेज हो गयी कि अनंत सिंह ने सरेंडर किया है या पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है?

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार

दुलारचंद हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार देर रात संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसे स्पष्ट कर दिया कि छोटे सरकार गिरफ्तार हुए हैं या उन्होंने सरेंडर किया है. डीएम और एसएसपी ने कहा कि मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने सरेंडर नहीं किया है. पुलिस ने कारगिल चौक स्थित उनके आवास से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. रविवार को उनको कोर्ट में पेश किया जायेगा.

Anant Singh Surrender or Arrest: अनंत सिंह के 2 सहयोगी भी हुए गिरफ्तार

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना में देर रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम और एसएसपी ने बताया कि अनंत सिंह के 2 सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम उर्फ दिमागी को भी पकड़ा गया है. मोकामा के पूर्व बाहुबली दुलारचंद के पोते ने अनंत सिंह समेत 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पियूष प्रियदर्शी ने 6 के खिलाफ दर्ज करायी थी प्राथमिकी

बाद में मोकामा के जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी ने 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर करवायी थी. पुलिस ने भी अपनी जांच के आधार पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले में पटना के एसपी ग्रामीण समेत कई अधिकारियों पर चुनाव आयोग की गाज गिरी थी.

इसे भी पढ़ें

Anant Singh Arrest: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर आयी प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार की पहली प्रतिक्रिया

Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार

बिहार चुनाव में नकदी, शराब और नशीले पदार्थों का खेल जारी, 102.47 करोड़ के सामान जब्त, 985 गिरफ्तार

Exclusive: ‘उड़ता पंजाब’ बन रहा बिहार, सूखे नशे की गिरफ्त में युवा, चुनाव में क्यों नहीं बना मुद्दा?

Previous article बीएलओ को धमकी देने के आरोप में शुभेंदु के खिलाफ आयोग से शिकायत
Next article Aaj ka Meen Rashifal: किसी अनचाहे डर से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, यहां से जानें आज गुरुवार 4 दिसंबर 2025 का मीन राशिफल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel