[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Anant Singh: 14 दिन के लिये जेल में बंद अनंत सिंह से मुलाकात करने पर लगी रोक, नहीं मिलेगी विशेष सुविधाएं

Anant Singh: 14 दिन के लिये जेल में बंद अनंत सिंह से मुलाकात करने पर लगी रोक, नहीं मिलेगी विशेष सुविधाएं

0
Anant Singh: 14 दिन के लिये जेल में बंद अनंत सिंह से मुलाकात करने पर लगी रोक, नहीं मिलेगी विशेष सुविधाएं
जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह

Anant Singh: मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को 14 दिनों के लिये जेल भेजा गया. दुलारचंद हत्याकांड मामले में शनिवार की देर रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. जिसके बाद अब अनंत सिंह से किसी के भी मुलाकात करने पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधाएं भी नहीं मिलने वाली है.

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह से होगी पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, जेल में अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. जेल मैनुअल के अनुसार अनंत सिंह उच्च श्रेणी बंदी की कैटेगरी में शामिल नहीं हैं. जिसके कारण उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी. साथ ही कोई भी उनसे मुलाकात भी नहीं कर सकेंगे. इस दौरान अनंत सिंह से पूछताछ की जायेगी. इसके साथ ही उनसे हथियार, गाड़ी और उसे चलाने वालों की जानकारी लेने की कोशिश करेगी. यह भी पता लगाया जायेगा कि हथियार किसका था कहां से लाया गया था.

30 अक्टूबर को हुई थी घटना

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है. 30 अक्टूबर को घोसवरी-भदौर थाना क्षेत्र की सीमा पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के काफिलों में हुई भिड़ंत ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. शनिवार को गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सीएपीएफ की 13 कंपनियां, एसटीएफ की दो यूनिट और क्यूआरटी की चार टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही भदौर और घोसवरी थानाध्यक्षों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. ताकि आरोपियों की पहचान कर सजा दी जा सके.

Also Read: Bihar Election 2025: ‘पहले की सरकार फालतू थी, बहुत बुरा हाल था’, भागलपुर में सीएम नीतीश लालू-राबड़ी शासनकाल पर भड़के

Previous article Ravi Kishan: ‘लापता लेडीज’ के लिए रवि किशन को मिली इंटरनेशनल पहचान, फिल्मफेयर के बाद दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से हुए सम्मानित
Next article CA Topper Mukund Agiwal: मध्य प्रदेश के मुकुन्द का कमाल! सीए फाइनल में 600 में से 500 अंक लाकर किया टॉप
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel