[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले JDU ऑफिस के आगे लगा पोस्टर, नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा- टाइगर अभी जिंदा है

रिजल्ट से पहले JDU ऑफिस के आगे लगा पोस्टर, नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा- टाइगर अभी जिंदा है

0
रिजल्ट से पहले JDU ऑफिस के आगे लगा पोस्टर, नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा- टाइगर अभी जिंदा है
नीतीश कुमार का पोस्टर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया है और अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. मतगणना से पहले जारी विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने की संभावना जताई गई है.

जदयू कार्यकर्ताओं में जोश

एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त को लेकर गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अधिकतर एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि जदयू एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. इस संभावना से जदयू खेमे में खास जोश का माहौल है.

इसी बीच पटना स्थित जदयू ऑफिस के बाहर समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में कई पोस्टर लगाए हैं. एक पोस्टर पर नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा गया है- ‘टाइगर अभी जिंदा है.’ यह पोस्टर पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा ने लगवाया है. इसमें नीतीश कुमार को “दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यकों के संरक्षक” के रूप में बताया गया है.

पीएम मोदी और नीतीश कुमार का भी पोस्टर लगा

एक दूसरे पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें हैं, जिसमें लिखा गया है- “हम सबकी है एनडीए सरकार, तभी विकास की पटरी पर दौड़ रहा बिहार.” यह पोस्टर राज्य में हुए विकास के कामों पर लगाया गया है.

मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में 122 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान हुआ था. मतगणना की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एग्जिट पोल में NDA को बढ़त

एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन अंतिम निर्णय मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटों की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें: इन तीन इलाकों के चुनावी नतीजे तय करेंगे NDA का भविष्य, पिछली बार महागठबंधन ने जमाया था कब्जा

Previous article Bihar Election Result : कौन जीतेगा बिहार का महारण, नीतीश की नीतियां या तेजस्वी के वादे ?
Next article क्या है वाइब कोडिंग, जो बना कॉलिन्स डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर 2025?
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel