[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार

0
आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार
अरविंद केजरीवाल

Bihar Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है. इस सूची में कुल 12 नाम शामिल हैं, जो आज नामांकन दाखिल करेंगे. इनमें कुमार कुणाल को मधुबनी, रानी देवी को सीतामढ़ी, आशा सिंह को खजौली, गौरीशंकर को फुलपरास, बृज भूषण उर्फ नवीन को सुपौल, मोहम्मद मुंतजिर आलम को अमौर, प्रीतम कुमार को पीरपैती, श्रवण घुईया को कुटुम्बा, सचितानंद श्याम को गौरा बौराम, अनिल कुमार को गया टाउन, राहुल राणा को सिकंदरा और रामाशीष यादव को जमुई से उम्मीदवार बनाया गया है.

Image 250
आम आदमी पार्टी की चौथी सूची

नया विकल्प बनने की कोशिश में केजरीवाल की पार्टी

इससे पहले 18 अक्टूबर को पार्टी ने तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 50 उम्मीदवारों के नाम थे. आम आदमी पार्टी इस बार किसी भी गठबंधन के बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरी है. पार्टी का लक्ष्य बिहार की राजनीति में एक नया विकल्प देना है.

भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, वाम दल, एआईएमआईएम, वीआईपी, जन सुराज और बसपा जैसी राजनीतिक पार्टियों के बीच आम आदमी पार्टी को अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना एक बड़ी चुनौती होगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन

इसके साथ ही पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी घोषित की है. इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, संजय सिंह, आतिशी, अमन अरोड़ा, संदीप पाठक, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है. ये सभी नेता बिहार के विभिन्न इलाकों में जाकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

इसे भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर सबसे युवा तो हरिनारायण सिंह सबसे उम्रदराज उम्मीदवार, जानिए फर्स्ट फेज के उम्मीदवारों का पूरा लेखा-जोखा

Previous article महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच BJP अध्यक्ष का हमला, कहा- टिकट बंटवारे में चल रहा पैसे और जमीन का खेल
Next article Instant Facial Tips For Diwali: घर बैठे करें दिवाली स्पेशल फेशियल, सिर्फ 15 मिनट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel