[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने खरीदी BMW Z4 लग्जरी स्पोर्ट्स कार, खासियत और कीमत जान उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने खरीदी BMW Z4 लग्जरी स्पोर्ट्स कार, खासियत और कीमत जान उड़ जाएंगे होश

0
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने खरीदी BMW Z4 लग्जरी स्पोर्ट्स कार, खासियत और कीमत जान उड़ जाएंगे होश
युजवेंद्र चहल ने खरीदी BMW Z4

BMW Z4: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी जिंदगी का एक खास पल तब सेलिब्रेट किया, जब उन्होंने अपने लिए एक नई लग्जरी कार खरीदी. इस खुशी के मौके पर वह अपने माता-पिता के साथ नजर आए. सोमवार, 22 दिसंबर को चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर अपनी नई BMW Z4 खरीदने की जानकारी दी. उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए.

युजवेंद्र चहल ने किया X पर पोस्ट 

चहल ने हाल ही में अपनी नई लग्जरी कार घर लेकर आए. इस खास मौके की कुछ झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कीं. उन्होंने इसे अपने लिए बेहद भावुक पल बताया और कहा कि उनके माता-पिता की मौजूदगी ही उनके लिए असली लग्जरी है. पोस्ट के कैप्शन में चहल ने लिखा कि वह अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाए हैं, जिन्होंने उनके हर सपने को सच करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अपने माता-पिता को इस उपलब्धि को अपनी आंखों से देखते और उसका आनंद लेते देखना ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी और असली लग्जरी है.

BMW Z4 के फीचर्स

अपने स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर BMW Z4 रोडस्टर की कीमत इसके अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से करीब 88 लाख रुपये से 93 लाख रुपये के बीच है. यह प्रीमियम स्पोर्ट्स कार शानदार डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के बेहतरीन कॉम्बिनेशन की वजह से लग्जरी रोडस्टर सेगमेंट में अलग पहचान बनाती है.

BMW Z4 का एक्सटीरियर नए डिजाइन टच के साथ आता है, जिसमें आइकॉनिक BMW किडनी ग्रिल, बड़े एयर इंटेक्स और वर्टिकल स्टाइल की LED हेडलाइट्स शामिल हैं. इसमें 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इन-लाइन इंजन दिया गया है, जो TwinPower Turbo टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 340 हॉर्सपावर (250 kW) की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसके साथ 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन और वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग मिलती है, जो ड्राइविंग को और मजेदार बनाती है.

खरीदार अपनी पसंद के हिसाब से इस कार को कस्टमाइज भी कर सकते हैं. इसमें ब्लैक मिरर कैप्स, सॉफ्टटॉप एन्थ्रासाइट, हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, अडैप्टिव हेडलैम्प्स और M सीट बेल्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स का ऑप्शन दिया गया है.

BMW Z4 की कितनी है कीमत?

BMW Z4 की कीमत चुने गए वेरिएंट के हिसाब से 87.90 लाख रुपये से लेकर 92.61 लाख रुपये तक जाती है. यानी आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इसका वेरिएंट चुन सकते हैं. दमदार इंजन, स्पोर्टी लुक और लग्जरी फीचर्स के साथ BMW Z4 उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जो प्रीमियम स्पोर्ट्स कार में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: नई दिल्ली की सड़कों पर दिखी 49 साल पुरानी विंटेज कार, इंजन की लोकेशन देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Previous article Vaishno Devi Yatra New Rule: वैष्णो देवी यात्रा के नियम बदले, आज ही नोट कर लें सबकुछ
Next article मैदान-ए-जंग में दौड़ रहा था रूसी घुड़सवार, यूक्रेनी ड्रोन ने दौड़ाकर मारा, धमाके से उड़ा सैनिक, देखें Video
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel