[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Yamaha RX100 के फैंस के लिए खुशखबरी! 225.9 cc इंजन के साथ ऑलटाइम फेवरेट बाइक करेगी धमाका

Yamaha RX100 के फैंस के लिए खुशखबरी! 225.9 cc इंजन के साथ ऑलटाइम फेवरेट बाइक करेगी धमाका

0
Yamaha RX100 के फैंस के लिए खुशखबरी! 225.9 cc इंजन के साथ ऑलटाइम फेवरेट बाइक करेगी धमाका
नए अवतार में जल्द लॉन्च होगी यामाहा आरएक्स 100 मोटरसाइकिल

Yamaha RX100: यामाहा आरएक्स 100 के फैंस के लिए खुशखबरी है. जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा भारत में इस पॉपुलर मोटरसाइकिल को 225.9 सीसी इंजन के साथ लॉन्च करने जा रही है. बता दें कि यह मोटरसाइकिल भारत की सड़कों और बाइक के फैंस पर कई सालों तक राज किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में इसका प्रोडक्शन बंद होने के दशकों बाद भी यामाहा की यह पॉपुलर बाइक अब भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है. जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने मार्च 1996 में इसका उत्पादन बंद कर दिया था.

भारत में वापसी के लिए तैयार है नई यामाहा आरएक्स 100

पॉपुलर यामाहा आरएक्स 100 भारत में विजयी वापसी के लिए तैयार है. इस खबर से इसके फैंस का उत्साह एक बार फिर बढ़ गया है. हालांकि, लोकप्रिय आरएक्स नेमप्लेट की वापसी के बावजूद इसका नाम आरएक्स 100 से अलग हो सकता है. इसके अलावा, बीएस 6 फेज 2 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल का रीवाइज्ड एडिशन पावरफुल 225.9 सीसी इंजन से लैस होगा, जो 20.1 बीएचपी का पावर आउटपुट और 19.93 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा.

Also Raed: Tata की इस शानदार EV कार का आपके शहर में क्या है दाम? यहां देखें 20 शहरों की प्राइस लिस्ट

नई यामाहा आरएक्स 100 का 225.9 सीसी इंजन

यामाहा आरएक्स 100 न केवल अपने स्लिक और लाइवेट डिजाइन के लिए जानी जाती है, बल्कि यह अपनी साउंड और पावर के कारण भी लोकप्रिय थी. चार-स्ट्रोक मॉडल में उन मानदंडों को फिर से बनाने के लिए मोटरसाइकिल को न्यूनतम 200 सीसी के विस्थापन वाला इंजन प्राप्त करना होगा. इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए यामाहा एक बड़े इंजन के साथ मोटरसाइकिल के हाई परफॉर्मेंस वाले लेकिन लाइट मॉडल पर काम कर रही है, जो मोटरसाइकिल के अपने मूल 100 सीसी सेगमेंट से प्रस्थान का प्रतीक है. मूल आरएक्स 100 में 98.2 सीसी का इंजन दो-स्ट्रोक मोटर से पावर लेता है.

Also Raed: भारत के इस पत्रकार ने तानाशाह सद्दाम हुसैन की रॉयल विंटेज कारों को खरीदा

नई यामाहा आरएक्स 100 की प्राइस

पॉपुलर आरएक्स 100 पर आधारित होने के कारण आगामी मॉडल में मूल मोटरसाइकिल से कुछ सिग्नेचर स्टाइलिंग एलीमेंट होंगे. मीडिया की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसकी एक्स-शोरूम में कीमत 1.25 लाख रुपये से ​​1.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, यामाहा ने अभी तक इस बाइक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं किया है.

Previous article राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए बिहार के सभी उम्मीदवार, संजय झा ने सीएम से की मुलाकात
Next article Book Release: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया इक्कीसवीं सदी में महिलाएं पुस्तक का विमोचन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel