125cc स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid का नाम शामिल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76,960 रुपये से लेकर 89,760 रुपये तक जाती है. यह स्कूटर ड्रम, डिस्क और स्ट्रीट रैली जैसे तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. खास बात यह है कि इस स्कूटर में हाइब्रिड असिस्ट टेक्नोलॉजी भी मिलती है. वहीं, इसी प्राइस रेंज में आने वाले Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 जैसे कॉम्पिटिटर स्कूटर्स में यह फीचर नहीं मिलता. ऐसे में अगर आप बेहतर माइलेज, मॉडर्न फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाला 125cc स्कूटर तलाश रहे हैं, तो आइए डिटेल में जानते हैं कि Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid आपके लिए कितना सही ऑप्शन हो सकता है.
Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid: कीमत
इसकी शुरुआती Drum वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 76,960 रुपये से शुरू होती है. वहीं Disc वेरिएंट 83,760 रुपये में आता है, जिसमें Yamaha Y-Connect ऐप के जरिए Bluetooth कनेक्टिविटी भी मिलती है. अगर आपको थोड़ा अलग लुक पसंद है, तो Racing Blue और Dark Matte Blue कलर ऑप्शन वाले डिस्क वेरिएंट की कीमत 84,660 रुपये है. वहीं सबसे टॉप पर Street Rally Edition आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,760 रुपये है.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid: इंजन और माइलेज
कंपनी के मुताबिक ARAI टेस्ट में यह स्कूटर 71.33 kmpl तक का माइलेज देता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 125cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 8.08 hp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, इसका वजन सिर्फ 99 kg है. इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और यह E20 पेट्रोल के साथ भी पूरी तरह कम्पैटिबल है.
Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid: फीचर्स
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत है Yamaha का स्मार्ट मोटर जनरेटर (Smart Motor Generator). यह इंजन के साथ मिलकर काम करता है और जब आप सिग्नल से चलना शुरू करते हैं या चढ़ाई पर स्कूटर चलाते हैं, तब एक्स्ट्रा टॉर्क देकर बेहतर पिकअप देता है. यही सिस्टम ऑटोमैटिक इंजन स्टार्ट-स्टॉप फीचर को भी सपोर्ट करता है, जिससे फ्यूल की बचत होती है.
वहीं, Disc वेरिएंट में आपको Y-Connect ऐप का सपोर्ट मिलता है. इसकी मदद से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ही फोन नोटिफिकेशन, ट्रिप की डिटेल्स, एवरेज स्पीड और स्कूटर को आखिरी बार कहां पार्क किया था, जैसी जरूरी डिटेल्स आसानी से देखी जा सकती है. ब्रेकिंग के लिए सभी वेरिएंट्स में Combined Braking System (CBS) दिया गया है. इसके अलावा, पूरी रेंज में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Keeway का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 180KM रेंज और ARAS टेक्नोलॉजी बनी हाइलाइट
