[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 9, यहां जानें कीमत और सारी खूबियां

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 9, यहां जानें कीमत और सारी खूबियां

0
Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 9, यहां जानें कीमत और सारी खूबियां

Redmi 9 Launch Price Specs: Xiaomi ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च कर दिया है. लॉन्च से पहले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ शाओमी का यह हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो G80 SoC प्रोसेसर और 5,020mAh बैटरी से लैस है.

शाओमी ने रेडमी फ्लैगशिप का यह फोन स्पेन में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम 64 जीबी में पेश किया है.

Also Read: Xiaomi Mi 10: 108MP कैमरावाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Redmi 9 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 8 का सक्सेसर है. रेडमी 9 की खूबियों के बारे में बात करें, तो इस स्मार्टफोन में बैक पर क्वॉड कैमरा सेटअप है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी पैनल मिलता है, जिसका ऐस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 का है. फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है जिसमें सेल्फी कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

रेडमी 9 स्मार्टफोन तीन रंग कार्बन ग्रे, सनसेट पर्पल और ओशियन में लॉन्च हुआ है. फोन के 3 जीबी रैम 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 यूरो (लगभग 12,750 रुपये) और 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,250 रुपये) है.

Also Read: Samsung ने लॉन्च किया बजट सेगमेंट का यह धाकड़ स्मार्टफोन, जानें खासियत

रेडमी 9 के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 4जी कनेक्टिविटी, वोएलटीई, सिंगल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज) वाइफाइ, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, वायरलेस एफएम रेडियो, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी मिलता है. फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 11 पर काम करता है. हैंडसेट को 5020 एमएएच की बैटरी पावर देती है, जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Posted By – Rajeev Kumar

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel