[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Xiaomi MIX Fold 3 : शाओमी का फोल्डेबल फोन लॉन्च, 20MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी से है लैस

Xiaomi MIX Fold 3 : शाओमी का फोल्डेबल फोन लॉन्च, 20MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी से है लैस

0
Xiaomi MIX Fold 3 : शाओमी का फोल्डेबल फोन लॉन्च, 20MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी से है लैस

Xiaomi MIX Fold 3 Price : चीइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड शाओमी (Xiaomi) ने मिक्स फोल्ड 3 (MIX Fold 3) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. मिक्स फोल्ड 3 स्मार्टफोन को शाओमी ने सबसे पतले फोल्डेबल फोन के रूप में पेश किया है. कंपनी का दावा है कि फोन को कम से कम 5 लाख फोल्ड के साथ टेस्ट किया गया है. चर्चा है कि शाओमी का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानें इसकी कीमत और खूबियों की डीटेल-

Xiaomi MIX Fold 3 की खूबियां क्या हैं?

शाओमी मिक्स फोल्ड 3 स्मार्टफोन की मेन स्क्रीन 8.03 इंच की है. इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision जैसे फीचर्स मिले हैं. शाओमी के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.56 इंच की दी गई है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision, Gorilla Glass Victus 2 जैसी खूबियां दी गई हैं. फोन के प्रॉसेसर की बात करें, तो यह Snapdragon 8 Gen 2 पर चलता है. वहीं, इसमें 50MP + 12MP अल्ट्रा वाइड + 10MP टेलीफोटो + 10MP पेरिस्कोप का रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसके अलावा, फोन में 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को 4800mAh की बैटरी से पावर मिलता है. इसमें 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है.

Also Read: Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung ने लॉन्च किये Galaxy Z Flip और Fold, Watch 6 और टैब S9 सीरीज भी आयी

Samsung Galaxy Z Fold 5 से कितना पतला है Xiaomi MIX Fold 3 ?

MIX Fold 3 को सैमसंग के हाल ही पेश हुए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 से पतला डिजाइन किया गया है. शाओमी ने अपने नये फोल्डेबल फोन को 255 ग्राम वजन और फोल्ड करने पर 9.8mm और अनफोल्ड करने पर 4.93mm की थिकनेस के साथ बाजार में उतारा गया है.

Xiaomi MIX Fold 3 की किन रंगों में मिलेगी ?

Xiaomi MIX Fold 3 को शाओमी ने दो कलर ऑप्शन के साथ उतारा है. शाओमी ने यह फोन दो कलर ऑप्शन गोल्ड और ब्लैक को ग्लास बैक के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं, दूसरी ओर कंपोजिट फाइबर के साथ भी ब्लैक कलर मॉडल में भी खरीदने का मौका है.

Also Read: Samsung के नये Flip 5 और Fold 5 स्मार्टफोन्स काे 28 घंटे में 1 लाख लोगों ने किया Book

Xiaomi MIX Fold 3 के वेरिएंट्स की कीमत कितनी है ?

शाओमी ने मिक्स फोल्ड 3 फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. इन तीन वेरिएंट की अलग-अलग कीमत रखी गई है. फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट RMB 8,999 ( लगभग 1,03,100 रुपये ), 16GB + 512GB वेरिएंट RMB 9,999 ( लगभग 1,15,102 रुपये ) और 16GB + 1TB वेरिएंट RMB 10,999 ( लगभग 1,26,613 रुपये ) है. शाओमी का यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 16 अगस्त को शुरू होगी. Xiaomi MIX Fold 3 की ग्लोबल लॉन्चिंग के बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

Previous article Twitter X से कमाई भी आयी GST के दायरे में, जान लें यह काम का नियम
Next article 15 August Special : भारत के यूपीआई से अमेरिका को क्या परेशानी है?
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel