[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Work From Home: घर से कर रहे हैं काम, तो ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड

Work From Home: घर से कर रहे हैं काम, तो ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड

0
Work From Home: घर से कर रहे हैं काम, तो ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड

Corona Lockdown Work From Home How to Increase Internet Speed: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से घर के अंदर रहने को कहा गया है. कई सरकरी और प्रावइेट कंपनियों के लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं.

ऐसे में यह बात काफी जरूरी हो जाती है कि घर पर जो इंटरनेट कनेक्शन है वह काफी बढ़िया हो और उसकी स्पीड भी अच्छी हो. अगर आपको भी अपने इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड स्लो लग रही है तो हम आपको कुछ ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे उसकी स्पीड काफी बढ़ जाएगी.

वाई-फाई राउटर को रिबूट करें

इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के लिए काम शुरू करने से पहले अपने वाई-फाइ राउटर को रिबूट कर लें. जैसे ही आप इसे रिबूट कर देते हैं, वैसे ही इसकी पुरानी मेमोरी क्लियर हो जाती है और सारे अपडेट इन्स्टॉल हो जाते हैं.

जिन डिवाइसेज पर इंटरनेट न यूज कर रहे हों, उन्हें डिस्कनेक्ट करें

अगर आपको लैपटॉप पर इंटरनेट की तेज स्पीड चाहिए, तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जिन डिवाइसेज पर इंटरनेट न यूज कर रहे हों, उनका वाई-फाई ऑफ कर दें. इस तरह कम डिवाइसेज पर बैंडविथ कंजम्पशन होने की वजह से स्पीड तेज हो जाएगी.

राउटर को सही जगह पर लगायें

वाई-फाई कनेक्शन की इंटरनेट स्पीड में राउटर काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जरूरी है कि आप राउटर को दीवारों और कोनों से दूर रकें और उसके चारों ओर खाली स्पेस हो. इसके अलावा राउटर एयर कंडीशनर, टीवी, रेफ्रिजरेटर जैसे मेटल के अप्लायंसेज से दूर होना चाहिए.

मल्टिपल सर्विस सेट आइडेंटिफायर क्रिएट करें

इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए आपको मल्टिपल SSID (सर्विस सेट आइडेंटिफायर) क्रिएट करने चाहिए. यह दरअसल आपके नेटवर्क यूजर और बाकी डिवाइसेज की पहचान होती है. इस तरह वर्क डिवाइस को ज्यादा बैंडविथ देकर आप उसकी स्पीड बढ़ा सकते हैं.

वर्क डिवाइस अलग फ्रीक्वेंसी पर हो

अगर आप एक ड्यूल बैंड राउटर इस्तेमाल कर रहे हैं, जो 2.4GHz और 5GHz फ्रीक्वेंसी ऑफर करता है, तो अपने वर्क डिवाइस को किसी एक फ्रीक्वेंसी पर रखें. अन्य डिवाइसेज को दूसरी फ्रीक्वेंसी पर रखेंगे, तो वर्क लैपटॉप पर बेहतर स्पीड मिलेगी. कम दूरी में बेहतर स्पीड के लिए 5GHz और ज्यादा दूरी में 2.4GHz फ्रीक्वेंसी बेहतर होती है.

वायरलेस रेंज एक्सटेंडर का इस्तेमाल

हर वाई-फाई डिवाइस की एक निश्चित रेंज होती है. अगर आप इसकी रेंज के बाहर हैं तो आपको स्ट्रॉन्ग सिग्नल नहीं मिलेगा और आपकी परफॉर्मेंस गिर जाएगी. इसके लिए आप रेंज एक्सटेंडर का प्रयोग कर सकते हैं. जो कि राउटर से सिग्नल को कैच करते दूर तक भेज देगा. रेंज एक्सटेंडर का आईपी ऐड्रेस अलग होता है और इसे राउटर के पास ही रखना चाहिए ताकि इसे स्ट्रॉन्ग सिग्नल मिल सके.

वाई-फाई पासवर्ड किसी से शेयर न करें

स्ट्रॉन्ग वाई-फाई कनेक्शन को एंजॉय करने के लिए कोशिश करें कि अपना पासवर्ड किसी से शेयर न करें क्योंकि ज्यादा लोगों के यूज करने से भी स्पीड स्लो हो जाती है. साथ ही, समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें ताकि कोई आसानी से आपके इंटरनेट कनेक्शन में सेंध न लाग पाये.

LAN केबल का इस्तेमाल भी फायदेमंद

अगर आपके पास ऑप्शन हो, तो आप LAN यानी लोकल एरिया नेटवर्क केबल की मदद भी ले सकते हैं. स्पीड के मामले में ईथरनेट कनेक्शंस वाई-फाई के मुकाबले ज्यादा बेहतर होते हैं.

थर्ड पार्टी एप्स से भी होगा फायदा

इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए आप चाहें तो थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से सिग्नल स्ट्रेंथ चेक कर सकते हैं. इस तरह आप वाई-फाई डेड जोन्स पता कर सकते हैं, जिनसे बचना ही ठीक रहेगा.

Previous article कोरोना वायरस से बचाव को आगे आये ग्रामीण, संदिग्धों की करवायी स्क्रीनिंग
Next article CoronaVirus Lock down : कोडरमा में 18 दुकानदार करेंगे होम डिलीवरी, जरूरी सामानों की नहीं होगी कमी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel