[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ठंड बढ़ते ही डीजल कार को क्यों चाहिए Extra Care? गाड़ी को फिट रखने के लिए इन 5 बातों को बिल्कुल न भूलें

ठंड बढ़ते ही डीजल कार को क्यों चाहिए Extra Care? गाड़ी को फिट रखने के लिए इन 5 बातों को बिल्कुल न भूलें

0
ठंड बढ़ते ही डीजल कार को क्यों चाहिए Extra Care? गाड़ी को फिट रखने के लिए इन 5 बातों को बिल्कुल न भूलें
Winter Car Care Tips (Photo-AI Generated)

Winter Car Care Tips: सर्दियों का मौसम डीजल कारों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर देता है, खासकर भारत के उन इलाकों में जहां टेम्परेचर बहुत नीचे चला जाता है. ठंड बढ़ने पर कार स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है, डीजल गाढ़ा हो जाता है और इंजन की परफॉर्मेंस भी धीमी पड़ जाती है. अगर आप भी हर सर्दी अपनी डील कार से परेशान होते हैं, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप ठंड के मौसम में भी अपने इंजन को हेल्दी, भरोसेमंद और स्मूथ रख सकते हैं. आइए जानते हैं. 

विंटर-ग्रेड डीजल भरवाएं

सर्दियों में डीजल इंजन, पेट्रोल इंजनों से थोड़ा अलग तरह से रिएक्ट करते हैं. सबसे बड़ा मुद्दा होता है फ्यूल जेमिंग. बहुत कम टेम्परेचर में डीजल गाढ़ा होकर जेल जैसा बन जाता है, जिससे वह फ्यूल फिल्टर और पाइप से आसानी से नहीं गुजर पाता. इसी वजह से इंजन कई बार स्टार्ट ही नहीं होता. इससे बचने के लिए हमेशा अच्छी कंपनी से विंटर-ग्रेड डीजल भरवाएं. और बेहतर सेफ्टी के लिए हर रीफिल पर STP Diesel Treatment जैसे एंटी-जल एडिटिव का इस्तेमाल करें.

फ्यूल टैंक को फुल रखें

एक और आसान उपाय है कि फ्यूल टैंक को हमेशा फुल रखें. जब टैंक आधा खाली रहता है, तो अंदर नमी जमा होकर बर्फ बन सकती है. टैंक फुल रखने से नमी बनने का खतरा कम हो जाता है और फ्यूल जेमिंग की चांस भी कम हो जाती है.

बैटरी चेक करवा लें 

सर्दियों में बैटरी की परफॉर्मेंस भी अक्सर परेशानी बन जाती है. ठंडे मौसम में बैटरी की पावर कम हो जाती है, जिससे इंजन को स्टार्ट होने में ज्यादा दिक्कत आती है. इसलिए सर्दी शुरू होने से पहले बैटरी की चेक करवा लें, टर्मिनल पर जमा जंग साफ करें और यह भी देख लें कि चार्जिंग सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं.

विंटर-ग्रेड सिंथेटिक ऑयल यूज करें 

ठंड के मौसम में इंजन ऑयल भी गाढ़ा हो जाता है. इससे ठंडे इंजन में ऑयल का सर्कुलेशन धीमा होता है और इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि विंटर-ग्रेड सिंथेटिक ऑयल जैसे 5W-30 या 5W-40 का यूज करें, ताकि इंजन को जल्दी और सही तरीके से लुब्रिकेशन मिल सके.

तुरंत रेस देने से बचें

सुबह गाड़ी स्टार्ट करते ही तुरंत रेस देने से बचें. पहले 3-5 मिनट तक इंजन को गर्म होने दें ताकि ऑयल अच्छी तरह घूम सके. इसके अलावा, कोशिश करें कि गाड़ी को गैरेज या किसी ढकी हुई जगह पर पार्क करें, ताकि तेज ठंडी हवा और पाले से गाड़ी सेफ रहे.

यह भी पढ़ें: महंगे डिटेलिंग पर नहीं करना होगा पैसा खर्च, बस अपना लें ये तरीके और घर पर ही चमक जाएगा कार का केबिन

यह भी पढ़ें: कार ओवरहीट हो तो AC नहीं, HEATER ऑन करें!

Previous article Arvind Akela Kallu Song: श्वेता महारा के डांस मूव्स और कल्लू का अंदाज, ‘डोले द कमरिया’ ने फिर यूट्यूब मचाया धमाल, पार किया इतना मिलियन व्यूज
Next article Aaj Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! कहीं भारी बारिश को कहीं घने कोहरे का अलर्ट, साइक्लोन दे सकता है दस्तक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel