[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 5.20 लाख की ये गाड़ी 15 सालों से कर रही लोगों के दिलों पर राज, जानिए क्यों आज भी है नंबर 1 माइक्रोवैन

5.20 लाख की ये गाड़ी 15 सालों से कर रही लोगों के दिलों पर राज, जानिए क्यों आज भी है नंबर 1 माइक्रोवैन

0
5.20 लाख की ये गाड़ी 15 सालों से कर रही लोगों के दिलों पर राज, जानिए क्यों आज भी है नंबर 1 माइक्रोवैन
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco: परिवारों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों और फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच एक गाड़ी कई सालों से काफी पॉपुलर है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ईको की. ये गाड़ी धीरे-धीरे भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंद की जाने वाली माइक्रोवैन बन चुकी है. 2010 में मशहूर मारुति ओम्नी के ऑप्शन के तौर पर लॉन्च हुई मारुति ईको पिछले 15 सालों से भारतीय सड़कों पर दौड़ रही है. इस दौरान इसकी 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिससे यह मारुति सुजुकी की सबसे सफल यूटिलिटी गाड़ियों में शामिल हो गई है. आइए जानते हैं वो खास वजहें, जिनके चलते यह गाड़ी आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है.

किफायती कीमत

Eeco की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी जेब पर हल्की कीमत है. अपनी कैटेगरी में यह सबसे सस्ती गाड़ियों में गिनी जाती है, इसी कारण छोटे बिजनेस करने वालों को यह ज्यादा पसंद आती है. कम मेंटेनेंस खर्च, सस्ते स्पेयर पार्ट्स और शहरों से लेकर गांवों तक फैला मारुति सुजुकी का सर्विस नेटवर्क इसे चलाना आसान और बिना झंझट वाला बनाता है. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस करीब 5.20 लाख रुपये है. 

मल्टी-पर्पज गाड़ी है Eeco

Eeco एक ऐसी गाड़ी है जिसे कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह 5-सीटर, कैप्टन सीट्स के साथ 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में मिलती है. यही कारण है कि बड़े परिवारों के लिए भी ये गाड़ी सही रहती है. इसके साथ ही इसका कार्गो और कमर्शियल वर्जन सामान ढोने, डिलीवरी, एंबुलेंस और टैक्सी के तौर पर खूब इस्तेमाल होता है. इसका बॉक्स जैसा डिजाइन और स्लाइडिंग रियर डोर इसे काफी प्रैक्टिकल बनाते हैं. गाड़ी में चढ़ना-उतरना काफी आसान होता है और केबिन में अच्छा हेडरूम व भरपूर इस्तेमाल लायक जगह मिलती है.

इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस

मारुति सुजुकी ईको में 1.2-लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, साथ ही यह फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन में भी आती है. यह इंजन स्मूद चलने और लंबे समय तक टिकाऊ रहने के लिए जाना जाता है. पेट्रोल वर्जन में इसका माइलेज करीब 19.71 किमी/लीटर है, जबकि CNG वर्जन में लगभग 26.78 किमी/किलो का माइलेज मिलता है. रियर-व्हील-ड्राइव होने की वजह से भारी सामान ढोते समय, खासकर कमर्शियल इस्तेमाल में, यह बेहतर हैंडलिंग देता है. सभी वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आता है.

सेफ्टी और नए अपडेट्स

मारुति सुजुकी ईको के नए मॉडल्स में अब ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट मिलते हैं. इसके अलावा यह E20 फ्यूल कंप्लायंट भी है, यानी आने वाले समय के हिसाब से यह गाड़ी पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: किफायती 14 सीटर वाली गाड़ी, बड़ी फैमिली के लिए है परफेक्ट सवारी, पिकनिक हो या लंबी ट्रिप सब घूमेंगे एक साथ

Previous article Bihar News: 10 हजार युवाओं को मिलेगी फ्री AI ट्रेनिंग, अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी 24 घंटे सरकारी सेवाएं
Next article झारखंड सरकार के वित्त मंत्री पहुंचे प्रभात खबर, केंद्र के समक्ष रखे जाने वाले मुद्दों पर ली राय
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel