[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Kia की कौन सी कार खरीदना रहेगा सबसे सेफ? जानें सभी मॉडल्स की सेफ्टी रेटिंग

Kia की कौन सी कार खरीदना रहेगा सबसे सेफ? जानें सभी मॉडल्स की सेफ्टी रेटिंग

0
Kia की कौन सी कार खरीदना रहेगा सबसे सेफ? जानें सभी मॉडल्स की सेफ्टी रेटिंग
Kia की कारों ने क्रैश टेस्ट में किया अलग-अलग प्रदर्शन / फोटो- किआ

Kia की अलग-अलग कारों को अलग-अलग क्रैश टेस्ट एजेंसियों में अलग-अलग सेफ्टी रेटिंग मिली है. कंपनी की Seltos और Syros ने Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. वहीं, Carnival, EV6 और EV9 को भी विदेशी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। दूसरी ओर, Sonet और Carens के लिए उपलब्ध क्रैश टेस्ट नतीजे अलग-अलग देशों के मॉडल के आधार पर हैं. इसलिए उनकी रेटिंग को उसी हिसाब से समझना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Sonet, Seltos, Carens, Syros से लेकर EV9 तक, Kia की कौन सी कार क्रैश टेस्ट में सबसे सुरक्षित साबित हुई है और किस मॉडल को कितनी स्टार रेटिंग मिली है.

Kia Sonet की सेफ्टी रेटिंग

भारत में बनी और साउथ अफ्रीका भेजी गई Kia Sonet को Global NCAP के क्रैश टेस्ट में 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. टेस्ट में इस कॉम्पैक्ट SUV ने एडल्ट पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए 34 में से 21.29 पॉइंट्स हासिल किए. बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसे 49 में से 28.57 पॉइंट्स मिले. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि क्रैश टेस्ट किया गया मॉडल साउथ अफ्रीका मार्केट के लिए था और उसमें केवल दो फ्रंट एयरबैग दिए गए थे. टेस्ट मॉडल में साइड और कर्टेन एयरबैग के साथ ESC और AEB जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मौजूद नहीं थे. हालांकि, भारत-स्पेसिफिक Kia Sonet का भारत NCAP या ग्लोबल NCAP द्वारा आधिकारिक तौर पर क्रैश-टेस्ट नहीं किया गया है. इसलिए भारतीय बाजार में बिकने वाली Sonet के फीचर्स और इस टेस्ट मॉडल को सीधे एक जैसा मानना सही नहीं होगा.

Kia Seltos को मिली 5-स्टार रेटिंग

अगर आप Kia की मिड-साइज SUV खरीदना चाहते हैं और सेफ्टी आपकी प्रायोरिटी है, तो Seltos मजबूत ऑप्शन के तौर पर सामने आती है. Kia Seltos ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई दूसरे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके चुनिंदा वेरिएंट में Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इस तरह Seltos फीचर्स और सेफ्टी के बीच अच्छा बेलेंसद ऑफर करती है.

Kia Carens की सेफ्टी कैसी है?

बड़ी फैमिली के लिए Kia Carens एक पॉपुलर MPV है. Global NCAP क्रैश टेस्ट में इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार, जबकि एडल्ट पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली है. Carens को 6 और 7-सीटर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. ऐसे में ज्यादा सीटिंग स्पेस के साथ फैमिली कार की तलाश करने वाले ग्राहक इसे अपने ऑपशंस में शामिल कर सकते हैं.

Kia Carnival को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Kia Carnival कंपनी की प्रीमियम MPV है, जिसमें आराम के साथ सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है. इसे ANCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Carnival में कई एयरबैग, ADAS, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और दूसरे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. यह उन ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन है, जो बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा जगह, आराम और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं.

Kia Syros ने भी सेफ्टी में किया अच्छा प्रदर्शन

Kia की कॉम्पैक्ट SUV Syros ने भी सेफ्टी के मामले में मजबूत प्रदर्शन किया है. इसे Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Syros में मजबूत बॉडी के साथ कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा चुनिंदा वेरिएंट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिलता है. ऐसे में कॉम्पैक्ट साइज में फीचर से भरपूर और सुरक्षित SUV चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

Kia EV6 और EV9 भी सेफ्टी में दमदार

Kia की इलेक्ट्रिक कारें भी क्रैश टेस्ट में अच्छा परफॉर्म कर चुकी हैं. Kia EV6 को Euro NCAP और ANCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है, जिसमें कई एडवांस्ड सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी की फ्लैगशिप 3-रो इलेक्ट्रिक SUV Kia EV9 को भी Euro NCAP और ANCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. बड़ी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक SUV तलाश रहे प्रीमियम ग्राहकों के लिए यह कंपनी के सबसे एडवांस्ड ऑपशंस में से एक है.

सेफ्टी के लिए कौन सी Kia कार खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर भारतीय बाजार में उपलब्ध Kia कारों को देखा जाए, तो Seltos और Syros ने Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. बड़ी फैमिली के लिए Carens एक काम का ऑप्शन है, हालांकि इसकी वयस्क और बच्चों की सेफ्टी रेटिंग अलग-अलग रही है. प्रीमियम सेगमेंट में Carnival, EV6 और EV9 ने विदेशी क्रैश टेस्ट एजेंसियों से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. दूसरी ओर, Sonet खरीदने वाले ग्राहकों को इसे खरीदने से पहले यह देखना चाहिए, कि वे कौन सा मॉडल और वेरिएंट खरीद रहे हैं और उसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. अलग-अलग बाजारों में बिकने वाली कारों के सेफ्टी फीचर्स अलग हो सकते हैं, इसलिए केवल स्टार रेटिंग नहीं, बल्कि टेस्ट किए गए मॉडल और उसमें मौजूद सुरक्षा फीचर्स को समझना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Kia India की बिक्री में जोरदार उछाल, जून में दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री, 19% की बढ़त

Previous article सोनू-मोनू समेत 12 फरार अपराधियों की लिस्ट तैयार, पुलिस 50 हजार तक का घोषित करेगी इनाम, जानिए पूरी प्लानिंग
Next article पूर्णिया के लाइन बाजार का वह काली मंदिर, जहां अस्पताल की दवा के साथ मरीज जलाते हैं उम्मीदों के दीये
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel