[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile WhatsApp Support End: दिवाली से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

WhatsApp Support End: दिवाली से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

0
WhatsApp Support End: दिवाली से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

WhatsApp Support End: पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप दिवाली से कुछ स्मार्टफोन्स पर सपोर्ट बंद कर देगा. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ फोटो, वीडियो और टेक्स्ट शेयर करने का यह लोकप्रिय प्लैटफॉर्म 24 अक्टूबर से कई फोन्स पर काम नहीं करेगा. ऐसे में कई यूजर्स की परेशानी बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ पुराने आईफोन और एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप दिवाली के दिन सपोर्ट नहीं करेगा.

पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम है वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 अक्टूबर से व्हाट्सऐप का इस्तेमाल उन आईफोन में नहीं किया जा सकेगा, जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं. वैसे, यूजर्स ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करके ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने आईफोन्स के iOS 10 या iOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर सपोर्ट खत्म कर दिया है.

Also Read: WhatsApp Group पर अब जोड़ सकेंगे 1024 मेंबर्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

iOS 15 या iOS 16 में अपडेट करना जरूरी

आईफोन 5 और आईफोन 5C के यूजर्स भी ऐप की सर्विस नहीं ले पाएंगे. इसके बारे में कंपनी ने कहा है कि ऐसे फोन पर उसकी सर्विस इसलिए बंद हो रही है क्योंकि आगे कुछ अपडेट्स आनेवाले हैं, जो इस तरह के फोन पर काम नहीं करेंगे. व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना फोन iOS 15 या iOS 16 में अपडेट करना होगा. iPhone 5C और iPhone 5 पर यह अपडेट उपलब्ध नहीं है.

इन पुराने आईफोन्स पर करेगा काम

कुछ आईफोन्स पर व्हाट्सऐप भले ही काम न करे, लेकिन इसे दूसरे पुराने आईफोन पर यूज किया जा सकता है. आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6एस के यूजर्स अब भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को अपने डिवाइस को केवल iOS 15 या iOS 16 के iOS वर्जन से अपडेट करने की जरूरत होगी.

Also Read: Internet Calling, Messaging Apps को टेलीकॉम लाइसेंस के तहत लाने की तैयारी में भारत सरकार

Previous article My Mati: खोरठा लोकगीतों में झारखंड की सबसे लोकप्रिय परब ‘सोहराय’
Next article IND vs PAK: ‘ए नीली जर्सी वालों फिर से..’ अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया को कहा, ‘Best of Luck’, देखें VIDEO
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel