[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ALERT! आज से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा WhatsApp, जरा देखें इस लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं

ALERT! आज से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा WhatsApp, जरा देखें इस लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं

0
ALERT! आज से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा WhatsApp, जरा देखें इस लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं

WhatsApp Not Working: पॉपुलर मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप के यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. व्हाट्सऐप का सपोर्ट कई डिवाइसेज के लिए बंद हो रहा है. ऐसे में यूजर्स को व्हाट्सऐप यूज करते रहने के लिए अपना डिवाइस बदलने की जरूरत पड़ेगी.

Apple iPhone के पुराने मॉडल्स पर WhatsApp बंद होने वाला है. मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी है. इसके साथ ही, पुराने iOS वर्जन पर चलने वाले iPhone यूजर्स को भी व्हाट्सऐप यूज करते रहने के लिए आईओएस वर्जन अपडेट करना होगा.

Also Read: Happy Diwali 2022: दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp Stickers के साथ दें दिवाली की बधाई, ये है तरीका

WhatsApp का सपोर्ट आज यानी 24 अक्टूबर से iOS 10 और iOS 11 के लिए बंद हो जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 5 और iPhone 5s हैंडसेट्स iOS 10 और iOS 11 पर काम करते हैं. ऐसे में इन डिवाइसेज पर व्हाट्सऐप आज से काम नहीं करेगा. इसका मतलब यह हुआ कि अब आपके लिए फोन अपग्रेड करने का समय आ गया है.

Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने iPhone 5 और iPhone 5s यूजर्स को इस बारे में नोटिफिकेशन भी दे दिया है. इन हैंडसेट्स के यूजर्स को बता दिया गया है कि व्हाट्सऐप जल्द उनके फोन पर काम करना बंद कर देगा. ऐसे में मैसेजिंग ऐप को लगातार यूज करने के लिए उन्हें नये आईफोन में अपग्रेड करना जरूरी है.

iPhone यूजर अगर आप भी हैं और अगर आपका हैंडसेट अब भी iOS 10 और iOS 11 पर काम कर रहा है, तो इसे तुरंत अपडेट कर लें. आपको अपने फोन की सेटिंग से होते हुए जनरल सेक्शन में जाकर आप अपना फोन सॉफ्टवेयर अपग्रेड कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने iOS 16 जारी कर दिया है. ज्यादातर लेटेस्ट आईफोन iOS 16 पर काम कर रहे हैं. ऐसे में अन्य आईफोन या एंड्रॉयड हैंडसेट यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

Also Read: Whatsapp ने भारत में पेश किये शानदार Diwali Stickers, जानिए डाउनलोड और शेयर करने का तरीका

Previous article PM Modi in Kargil : दिवाली मनाने कारगिल पहुंचे पीएम मोदी तो, 20 साल के बाद यूं मिला ये बच्चा
Next article Jharkhand: 19 जिलों में तेज रफ्तार से जान गंवाने वाले बढ़े, मौत के आंकड़े में हेलमेट नहीं पहनने वाले 46 %
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel