[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile WhatsApp का नया फीचर आपको देगा Group Video Calling का नया एक्सपीरियंस

WhatsApp का नया फीचर आपको देगा Group Video Calling का नया एक्सपीरियंस

0
WhatsApp का नया फीचर आपको देगा Group Video Calling का नया एक्सपीरियंस

Whatsapp New Group Video Calling Feature : दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप WhatsApp ने फॉरवर्ड मैसैज Forwarded message की लिमिट तय करने के बाद अब ग्रुप वीडियो कॉलिंग group video calling में भी बड़े बदलाव का ऐलान किया है.

व्हाट्सऐप ने हाल ही में एक ट्वीट कर बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल को पहले से आसान बना दिया गया है. पहले जहां ग्रुप वीडियो कॉल के लिए एक-एक करके कॉन्टैक्ट्स (whatsapp contacts) को ऐड करना पड़ता था, वहीं अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

व्हाट्सऐप ने यह कदम उस समय उठाया है, जब कोरोना वायरस Coronavirus की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है और लोग घर में बैठे-बैठे अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर बिता रहे हैं.

व्हाट्सऐप के पास दुनिया भर में कुल 2.7 बिलियन ऐक्टिव यूजर्स हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. इस ऐप पर आप न सिर्फ केवल चैट का मजा ले सकते हैं बल्कि आप इस स्टेटस (स्टोरी) भी अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा वॉइस कॉल और वीडियो कॉलिंग फीचर का मजा भी आप इस ऐप पर ले सकते हैं.

व्हाट्सऐप ने बताया कि अब ग्रुप में ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा, जिसे यूजर सेलेक्ट करके 4 या उससे कम लोगों को ऐड कर सकेंगे.

इसे कुछ इस तरह समझ सकते हैं कि मान लीजिए अगर आप किसी ABCD ग्रुप में जुड़े हैं और उसमें कुल आठ लोग हैं. इनमें से किसी चार या उससे कम लोगों से वीडियो पर बात करने के लिए पहले आपको एक को वीडियो कॉल करना होता है, इसके बाद एक-एक करके बाकी कॉन्टैक्ट को ऐड करने के बाद वीडियो कॉलिंग पर बात शुरू होती है.

व्हाट्सऐप ने नया अपडेट वर्जन 2.20.108 पेश कर इसे आसान बना दिया है. अब आपको ABCD ग्रुप में ही दाहिनी तरफ वीडियो कॉलिंग का बटन मिलेगा. इसपर टैप करके आपको ग्रुप के जिन चार लोगों को ऐड करना है, वो कर लें. इसके बाद ग्रुप वीडियो कॉल एक साथ शुरू हो जाएगी.

Previous article बलिया से 24 घंटे में जांच को भेजे गये 24 कोरोना संदिग्धों के सैंपल
Next article बाहर से आये हार्वेस्टर चालक जांच के बाद ही काट सकेंगे गेहूं
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel