[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile WhatsApp पर 4% DA बढ़ोतरी का मैसेज आपको भी मिला? जानें इसकी हकीकत

WhatsApp पर 4% DA बढ़ोतरी का मैसेज आपको भी मिला? जानें इसकी हकीकत

0
WhatsApp पर 4% DA बढ़ोतरी का मैसेज आपको भी मिला? जानें इसकी हकीकत

WhatsApp Fake Message: सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में गलत सूचनाओं को लेकर सजग करनेवाले पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि एक मेसेज व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि ‘केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) की अतिरिक्त किस्त 1 जुलाई से प्रभावी होगी, यह मेसेज फर्जी है.

वायरल मेसेज में जो दावा किया जा रहा है, उसके मुताबिक- राष्ट्रपति को यह निर्णय करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2022 से मूल वेतन के मौजूदा 34% से बढ़ाकर 38% कर दिया जाएगा.

Also Read: WhatsApp से सीधे रिचार्ज करें FASTag, जानें आसान स्टेप्स

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्विटर पर कहा- WhatsApp पर प्रसारित एक आदेश में दावा किया गया है कि महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त 01.07.2022 से प्रभावी होगी. यह आदेश फर्जी है. व्यय विभाग, @FinMinIndia ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है.

DA या महंगाई भत्ता क्या है?

डीए या महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन का एक घटक है, और कर्मचारी के मूल मासिक वेतन में जुड़ता है. यह मुद्रास्फीति के कारण जीवन यापन की लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए भुगतान किया जाता है. इसे साल में दो बार जनवरी और जुलाई से संशोधित किया जाता है, और संशोधित भत्ते की घोषणा क्रमशः मार्च और सितंबर में की जाती है. मौजूदा दर 34% है, और मार्च में केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई थी. यह पिछले साल अक्टूबर में घोषित 31% के संशोधित डीए पर 3% की वृद्धि है. यह उस वर्ष जुलाई में घोषित डीए से 3% अधिक था, जब सरकार ने भत्ते में 11% की भारी वृद्धि लागू की थी. केंद्र ने इस साल के लिए दूसरी डीए बढ़ोतरी की घोषणा अभी तक नहीं की है.

Previous article TVS ने उतारा Jupiter का Classic Edition, जानें नये स्कूटर में क्या है खास
Next article 1559 रुपये के जियो रीचार्ज में 336 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेटा और कॉलिंग का फायदा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel