[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय क्या-क्या चेक करना चाहिए? जानें यहां

सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय क्या-क्या चेक करना चाहिए? जानें यहां

0
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय क्या-क्या चेक करना चाहिए? जानें यहां
एक व्यक्ति सड़क किनारे दूसरे व्यक्ति को सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर की चाबी सौंपते हुए (Photo: AI Generated)

Second Hand Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड हाई हो चुकी है. अब मार्केट में इनके सेकेंड-हैंड मॉडल भी दिखने लगे हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में ये सवाल आना बिल्कुल स्वाभाविक है कि क्या नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना सही रहेगा, या फिर सेकेंड-हैंड लेना भी उतना ही सेफ ऑप्शन है.

दरअसल, यूज्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेते समय कुछ खास चीजों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इनमें इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी से जुड़े अलग तरह के पार्ट्स और फीचर्स होते हैं. आइए यूज्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.

बैटरी, चार्जिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक मोटर चेक करें

अगर आप सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ अहम हिस्सों को ध्यान से देखना बहुत जरूरी है. जैसे बैटरी, चार्जिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक मोटर. किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की जान उसकी बैटरी होती है. इसलिए सबसे पहले देखें कि उसमें ज्यादा घिसावट तो नहीं है और क्या वह ठीक से चार्ज पकड़ रही है. अच्छी हालत में मौजूद बैटरी स्कूटर की लाइफ काफी बढ़ा देती है.

चार्जिंग पोर्ट और केबल्स चेक करें

इसके बाद चार्जिंग पोर्ट और केबल्स को भी ध्यान से चेक करें. कहीं कट, ढीलापन या डैमेज तो नहीं है, क्योंकि चार्जिंग सिस्टम सही काम करेगा तभी स्कूटर बिना परेशानी के चार्ज हो पाएगा. वहीं मोटर और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को टेस्ट करते समय किसी भी तरह की अजीब आवाज या गड़बड़ी पर खास ध्यान दें.

सर्विस रिकॉर्ड देखें

आप चाहें तो इलेक्ट्रिक स्कूटर का पूरा सर्विस रिकॉर्ड ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से निकलवाकर भी देख सकते हैं. साथ ही फ्लोर बोर्ड के नीचे और मोटर हाउसिंग के ऊपर ध्यान से जांच करें कि कहीं पानी घुसने के निशान तो नहीं हैं. जहां-जहां वायरिंग या इलेक्ट्रिकल कनेक्शन खुले दिखें, उन्हें भी ठीक से चेक करना जरूरी है.

फॉल्ट हिस्ट्री और पेंडिंग सर्विस नोटिफिकेशन चेक करें

स्कूटर की फॉल्ट हिस्ट्री और पेंडिंग सर्विस नोटिफिकेशन चेक कर लें. जिन स्कूटर्स में स्मार्ट डिस्प्ले होता है, उनमें ये जानकारी आसानी से मिल जाती है. आप मालिक से कह सकते हैं कि वो स्कूटर के हेल्थ अलर्ट्स और रिपोर्ट दिखा दे. अच्छी बात ये है कि कनेक्टेड फीचर्स वाले ज्यादातर स्कूटर्स में ये सारी डिटेल मोबाइल ऐप पर भी आसानी से देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: आखिर काले रंग के ही क्यों होते हैं टायर? कइयों को नहीं पता इसके पीछे की वजह

Previous article भाजपा के संजय सरदार बने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन फेल
Next article चतरा नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान, 1492 वोट से अमन यादव को हराया
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel