[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile माइलेज क्या है और इसे रोजाना ड्राइव में कैसे बढ़ाएं? जान लें असरदार तरीके

माइलेज क्या है और इसे रोजाना ड्राइव में कैसे बढ़ाएं? जान लें असरदार तरीके

0
माइलेज क्या है और इसे रोजाना ड्राइव में कैसे बढ़ाएं? जान लें असरदार तरीके
कार का स्पीडोमीटर और फ्यूल इंडिकेटर (Photo: Spinny)

Mileage Improvement Tips: आज के समय में जब पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, तो हर गाड़ी मालिक के लिए माइलेज एक बहुत अहम चीज बन गई है. सुनने में ये थोड़ा टेक्निकल लग सकता है, लेकिन असल में ये काफी आसान है. आसान शब्दों में समझें तो माइलेज का मतलब है आपकी गाड़ी 1 लीटर फ्यूल में कितनी दूरी तय करती है, जिसे आमतौर पर km/l में मापा जाता है. अब बात साफ है, जितना ज्यादा माइलेज, उतना कम खर्च. यानी अगर आपकी गाड़ी कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करती है, तो आपकी जेब पर भी कम असर पड़ेगा.

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपकी कार 20 km/l का माइलेज देती है. तो इसका मतलब है कि वो सिर्फ 1 लीटर फ्यूल में 20 किलोमीटर तक चल सकती है. लेकिन एक बात ध्यान रखने वाली है. ये नंबर हमेशा एक जैसा नहीं रहता. आपका ड्राइविंग स्टाइल कैसा है, सड़क कैसी है, और गाड़ी की सर्विसिंग ठीक से हो रही है या नहीं, इन सब चीजों का सीधा असर माइलेज पर पड़ता है. आइए अब जान लेते हैं आप अपनी गाड़ी का माइलेज कैसे बढ़िया कर सकते हैं.

स्मूद ड्राइविंग से पड़ता है बड़ा फर्क

अगर आप अपनी गाड़ी का माइलेज बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका है कि अपने ड्राइविंग स्टाइल को थोड़ा बदलना. बार-बार तेज एक्सीलेरेशन देना या अचानक ब्रेक लगाना, दोनों ही बेवजह ज्यादा पेट्रोल खर्च करते हैं. इसके बजाय कोशिश करें कि गाड़ी स्मूद और कंट्रोल में चलाएं. धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं और आराम से ब्रेक लगाएं. सिर्फ इस छोटी सी आदत से ही आपका माइलेज 15-30% तक बेहतर हो सकता है.

एक जैसी स्पीड में गाड़ी चलाएं

गाड़ी को एक कंसिस्टेंट स्पीड पर चलाना इंजन के लिए सबसे बेहतर होता है. माइलेज के लिए 50-70 किमी/घंटा की स्पीड सबसे परफेक्ट मानी जाती है. बार-बार स्पीड बदलना या बहुत तेज चलाना, दोनों ही फ्यूल ज्यादा खपत करते हैं.

रेगुलर मेंटेनेंस करवाते रहें

अगर आपकी गाड़ी का ख्याल रखा जाए तो वो ना सिर्फ बढ़िया चलती है, बल्कि कम फ्यूल भी खाती है. इसलिए समय पर सर्विस कराना, एयर फिल्टर बदलते रहना और सही इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है.

टायर प्रेशर का रखें ध्यान

क्या आप जानते हैं कि सही टायर प्रेशर आपके गाड़ी की माइलेज पर बड़ा असर डाल सकता है? अगर टायर कम हवा वाले हों, तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और पेट्रोल/डीजल जल्दी खपत होता है. वहीं, टायर सही तरीके से फुल होने पर माइलेज 3-10% तक बढ़ सकता है. इसलिए महीने में कम से कम एक बार टायर प्रेशर चेक करना न भूलें.

यह भी पढ़ें: कार का रखेंगे ऐसे ख्याल तो बढ़ेगी उसकी लाइफ, जानें असरदार तरीके

Previous article गोली लगने से चार वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी
Next article आसान और दमदार स्वाद के लिए घर पर बनाएं – बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel