[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कार की छत पर लगा ये छोटा सा पार्ट क्या करता है? जानिए इसका असली काम

कार की छत पर लगा ये छोटा सा पार्ट क्या करता है? जानिए इसका असली काम

0
कार की छत पर लगा ये छोटा सा पार्ट क्या करता है? जानिए इसका असली काम
शार्क फिन एंटीना (Photo: Family Handyman)

Shark Fin Antenna: आजकल गाड़ियां सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स से भरपूर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. कार के अंदर ही नहीं, बाहरी हिस्सों में भी कई ऐसे एलिमेंट्स होते हैं जो दिखने में छोटे लगते हैं, लेकिन काम बड़े करते हैं. इनमें से एक है रूफ पर लगा शार्क फिन एंटीना. अक्सर लोग इसे सिर्फ स्टाइल बढ़ाने वाला हिस्सा मान लेते हैं. लेकिन इसका रोल इससे कहीं ज्यादा जरूरी होता है. आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि ये शार्क फिन एंटीना किस-किस काम आता है.

क्यों इस एंटीना का डिजाइन शार्क फिन जैसा है?

कारों में एंटीना को शार्क फिन जैसा डिजाइन यूं ही नहीं दिया जाता. इसका लुक भले स्टाइलिश लगता हो, लेकिन इसके पीछे काम की वजह छुपी होती है. ये डिजाइन काफी स्लीक और एयरोडायनामिक होता है. इससे तेज स्पीड पर भी ये मजबूती से टिका रहता है. इंस्टॉल करना आसान होता है और IP67 रेटिंग के साथ पानी-धूल से भी ये सेफ रहता है.

किस काम आता है ये एंटीना?

रेडियो सिग्नल पकड़ता है

गाड़ी में लगा एंटीना बाहर से आने वाले FM और AM रेडियो सिग्नल को पकड़ता है, ताकि सफर के दौरान आपके पसंदीदा गाने और शो बिना रुकावट चलते रहें.

GPS नेविगेशन

आजकल की मॉडर्न कारों में GPS नेविगेशन एक बेहद काम का फीचर बन चुका है. दरअसल, कार में लगा एंटीना सैटेलाइट से सिग्नल लेकर आपकी सटीक लोकेशन और दिशा तय करता है. इससे सफर और भी आसान हो जाता है.

की-लेस एंट्री और स्टार्ट

आजकल कई कारों में की-लेस एंट्री और स्टार्ट का फीचर मिल जाता है. इसमें आपकी कार की चाबी से सिग्नल ऑटोमैटिक तरीके से कनेक्ट हो जाता है, जिससे आपको चाबी निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ती. इससे आप बिना चाबी डाले ही दरवाजे खोल सकते हैं और गाड़ी स्टार्ट कर सकते हैं.

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

कार में लगा यह एंटेना TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का अहम हिस्सा होता है. यह हर टायर में लगे सेंसर से सिग्नल लेकर आपको रियल-टाइम में टायर का प्रेशर दिखाता रहता है. इससे आप समय रहते हवा कम होने जैसी समस्या पकड़ सकते हैं.

ब्लूटूथ 

आजकल कारों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती है. इससे आप अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं. कार का सिस्टम खुद ही सिग्नल पकड़कर आपको एक स्मूद और हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है.

यह भी पढ़ें: आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे

Previous article IMF रिपोर्ट: ग्लोबल सुस्ती के बीच चमक रहा भारत; FY27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया
Next article MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 सालों में सबसे शानदार, झाबुआ जिले ने किया टॉप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel