[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Volkswagen Tayron R-Line: टेक्नोलॉजी, स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का प्रीमियम पैकेज

Volkswagen Tayron R-Line: टेक्नोलॉजी, स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का प्रीमियम पैकेज

0
Volkswagen Tayron R-Line: टेक्नोलॉजी, स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का प्रीमियम पैकेज
वोक्सवैगन टेरॉन आर-लाइन

Volkswagen Tayron R-Line: इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर SUV की कमी नहीं है, लेकिन हर SUV एक जैसी नहीं होती. कुछ सिर्फ बड़ी दिखती हैं और कुछ चलने में बड़ी महसूस होती हैं. Volkswagen Tayron R-Line दूसरी वाली कैटेगरी में आती है. यह SUV साइज से ज्यादा अपनी इंजीनियरिंग, स्टेबलिटी और टेक्नोलॉजी से अट्रैक्ट करती है. इस फुल-साइज, थ्री रॉ SUV प्रीमियम फैमिली खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में डिटेल्स में.

इंजन और परफॉर्मेंस

Tayron R-Line में 2.0-लीटर TSI EVO टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 PS की पावर और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है.

इस SUV की असली पावर इसका ड्राइवट्रेन है. एक्सीलरेटर का रिस्पॉन्स स्मूद और भरोसेमंद है. इंजन बैलेंस्ड और रिफाइंड तरीके से पावर देता है. लंबी दूरी के सफर में यह कॉम्बिनेशन बेहद आरामदायक महसूस होता है.

ड्राइविंग और राइड क्वालिटी

इतनी बड़ी SUV होने के बावजूद Tayron सड़क पर काफी स्टेबल लगती है. स्पीड में भी बॉडी कंट्रोल में रहती है और केबिन के अंदर ज्यादा झटका महसूस नहीं होता. बॉडी रोल कम है. स्टीयरिंग बहुत ज्यादा फीडबैक नहीं देता, लेकिन सटीक है. 4MOTION सिस्टम जरूरत पड़ने पर अपने आप पावर को व्हील्स में बांट देता है, जिससे गीली या फिसलन भरी सड़क पर भी पकड़ बनी रहती है.

केबिन स्पेस और कम्फर्ट

अंदर बैठते ही प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा. फ्रंट सीट्स में वेंटिलेशन और 8-प्रोग्राम मसाज फंक्शन दिए गए हैं, जो लंबी ड्राइव में थकान महसूस नहीं होने देते.

दूसरी रॉ में अच्छा लेगरूम है. तीसरे रॉ में छोटी दूरी के लिए बड़ों के लिए ठीक है. सीट फोल्ड करने पर 1,905 लीटर तक का बूट स्पेस मिलेगा, जो फैमिली ट्रिप के लिए काफी है.

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी

Volkswagen Tayron R-Line टेक्नोलॉजी के मामले में अपने सेगमेंट में काफी आगे नजर आती है. इसमें Level 2 ADAS दिया गया है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो हाईवे ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं. SUV में 15-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा मिलता है, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग आसान हो जाती है. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Harman Kardon का 11-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा भी मौजूद है. इसका ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले जरूरी जानकारी सीधे ड्राइवर की नजर के सामने दिखाता है, जिससे ध्यान सड़क पर ही बना रहता है.

कहां हो सकता था बेहतर?

फिलहाल सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन अवेलेबल है. कई बेसिक कंट्रोल्स टचस्क्रीन में दिए गए हैं, फिजिकल बटन कम हैं. सस्पेंशन स्टेबिलिटी पर ज्यादा फोकस करता है, इसलिए गड्ढों पर हल्का झटका महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें: BMW X3 30 xDrive कल होगी लॉन्च, जानें कैसा है इंजन, परफॉरमेंस और सेफ्टी फीचर्स

Previous article जिले में 4,27,980 में से 11,173 लोग एसआइआर की सुनवाई प्रक्रिया में रहे अनुपस्थित, 2118 तक नहीं पहुंचा नोटिस
Next article प्राचीन शिव मंदिर में हुआ शिव का रुद्राभिषेक
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel