[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Viral Video: पुलिसकर्मी ने रोड पर Tata Sierra को रोका लेकिन चालान के लिए नहीं, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Viral Video: पुलिसकर्मी ने रोड पर Tata Sierra को रोका लेकिन चालान के लिए नहीं, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

0
Viral Video: पुलिसकर्मी ने रोड पर Tata Sierra को रोका लेकिन चालान के लिए नहीं, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Viral Video: पुलिसकर्मी ने रोड पर Tata Sierra को रोका

Viral Video: नवंबर में लॉन्च होने के बाद से ही टाटा की नई SUV सिएरा ने देशभर के कार शौकीनों के बीच जबरदस्त चर्चा बना रखी है. भले ही अभी इसकी ऑफिशियल डिलीवरी शुरू नहीं हुई हो, लेकिन इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो ने साफ कर दिया है कि भारतीय कार प्रेमियों में इसे लेकर कितना क्रेज है. वायरल वीडियो में एक शख्स दावा करता है कि उसकी पीले रंग की टाटा सिएरा को चंडीगढ़ पुलिस ने रुकने का इशारा किया. आमतौर पर ऐसा दस्तावेज जांचने या किसी ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर किया जाता है. लेकिन इस बार मामला कुछ और ही था. आइए आपको बताते हैं.

पुलिसकर्मी पर भी चढ़ा TATA Sierra का क्रेज 

वीडियो की शुरुआत एक शख्स के दावे से होती है कि चंडीगढ़ पुलिस ने उसकी टाटा सिएरा को रुकने का इशारा किया. इसके बाद दो पुलिसकर्मी इस चमकदार और अलग दिखने वाली SUV के पास आते हैं. गाड़ी रुकवाने के बाद उनमें से एक पुलिसकर्मी अंदर बैठता है और SUV को लेकर सवाल-जवाब शुरू करता है. 

बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी ने बताया कि वह पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो खरीदने वाला थे, लेकिन टाटा शोरूम जाने और वहां टाटा सिएरा को करीब से देखने के बाद उनका मन बदल गया. पुलिसकर्मी का कहना था कि उन्होंने स्कॉर्पियो की बुकिंग कैंसिल कर दी और टाटा सिएरा ले ली. इस पूरी बातचीत और घटना को वीडियो बनाने वाले शख्स ने टाटा सिएरा को लेकर लोगों में बढ़ती दीवानगी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया.

Viral Video: देखें वीडियो

Tata Sierra के कलर्स, वैरिएंट्स और कीमत

टाटा सिएरा SUV का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब यह कुल सात वेरिएंट में आती है, जिनमें Smart Plus, Pure, Pure Plus, Adventure, Adventure Plus और Accomplished शामिल हैं. यह कार छह रंगों में उपलब्ध है. बंगाल रूज (लाल), अंडमान एडवेंचर (पीला), कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), मुन्नार मिस्ट (हरा), मिंटल ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट. इसके अलावा कंपनी इसका एक अलग डार्क एडिशन भी तैयार कर रही है. वीडियो में दिखाई गई कार अंडमान एडवेंचर कलर में टाटा सिएरा है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो टाटा सिएरा तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है. पहला 1.5 लीटर का क्रायोटेक टर्बो डीजल इंजन है, जो 118 HP की ताकत और 280 Nm का टॉर्क देता है. दूसरा नया 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 106 HP और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है. तीसरा ऑप्शन 1.5 लीटर का हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160 HP की पावर और 260 Nm टॉर्क देता है. इस SUV की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: इस देश में बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ रही टैक्सी, खुद मुड़ती है और खुद रुकती है, देखें वीडियो

Previous article नववर्ष मां भद्रकाली मंदिर में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ रही
Next article कर्मियों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, एक घायल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel