[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile VinFast VF MPV 7: फैमिली EV का नया ऑप्शन, EMI प्लान्स और बायबैक ऑफर के साथ

VinFast VF MPV 7: फैमिली EV का नया ऑप्शन, EMI प्लान्स और बायबैक ऑफर के साथ

0
VinFast VF MPV 7: फैमिली EV का नया ऑप्शन, EMI प्लान्स और बायबैक ऑफर के साथ
VinFast VF MPV 7

भारत में VinFast ने अपनी नयी इलेक्ट्रिक MPV VF MPV 7 हाल ही में पेश की है. इसकी कीमत ₹24.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसके साथ ही विस्तृत EMI विकल्प भी पेश किये हैं, ताकि खरीदार अपनी सुविधा के अनुसार इसे खरीद सकें.

EMI प्लान्स – कितनी होगी मासिक किस्त

VF MPV 7 के लिए EMI प्लान्स अलग-अलग टेन्योर और ब्याज दरों पर आधारित हैं.

  • 3 साल (36 महीने) की योजना पर 9.5% ब्याज दर के साथ EMI लगभग ₹78,449 होगी.
  • 4 साल (48 महीने) पर EMI घटकर ₹61,527 हो जाती है.
  • 5 साल (60 महीने) पर EMI लगभग ₹51,434 होगी.
  • 7 साल (84 महीने) की योजना पर 9% ब्याज दर के साथ EMI सिर्फ ₹37,648 तक आ जाती है.

इस तरह लंबी अवधि का लोन मासिक किस्त को काफी कम कर देता है, जिससे खरीदारों के लिए यह ज्यादा किफायती साबित होता है.

फीचर्स और परफॉर्मेंस

VF MPV 7 में 60.13 kWh बैटरी दी गई है, जो 201 bhp की पावर और 517 किमी की रेंज देती है. फास्ट चार्जिंग से इसे 10% से 70% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
कार में LED लाइटिंग, 19-इंच अलॉय व्हील्स, लेदर इंटीरियर्स, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिये गए हैं.

खरीदारों के लिए फायदे

कंपनी तीन साल तक फ्री मेंटेनेंस, 2029 तक फ्री चार्जिंग और 75% तक का बायबैक एश्योरेंस भी दे रही है. इससे भविष्य में अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त राहत मिलेगी.

भारत के ऑटो मार्केट में जगह बनाने की स्ट्रैटेजी

VF MPV 7 को तमिलनाडु में लोकल असेंबली के जरिये तैयार किया जा रहा है, ताकि कीमत प्रतिस्पर्धी रहे. VinFast का लक्ष्य 2026 के अंत तक 75 शो-रूम और 230 से ज्यादा सर्विस वर्कशॉप्स खोलने का है. यह मॉडल BYD eMax 7 और आने वाली Kia Carens Clavis EV जैसी तीन-रो इलेक्ट्रिक MPVs को टक्कर देगा.

यह भी पढ़ें: VinFast VF MPV 7: भारत में नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV क्यों है खास? जानिए 5 बड़े कारण

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

Previous article अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां शुरू, पिता बोनी कपूर का दिल छू लेने वाला नोट
Next article भूल जाइए फॉर्म 60 और 61, अब फॉर्म 97 और 98 से होगा आपका हर काम आसान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel