[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile VinFast ने पेश की नई VF8, मिलेगी 500KM रेंज, 30 मिनट से कम में होगी चार्ज

VinFast ने पेश की नई VF8, मिलेगी 500KM रेंज, 30 मिनट से कम में होगी चार्ज

0
VinFast ने पेश की नई VF8, मिलेगी 500KM रेंज, 30 मिनट से कम में होगी चार्ज
VinFast VF8

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच अब नई कंपनियां भी तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं. इसी कड़ी में वियतनाम की EV निर्माता VinFast लगातार ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है. कंपनी ने अब अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV VinFast VF8 का नया जेनरेशन मॉडल पेश कर दिया है, जो पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आया है.

टेक्नोलॉजी और बैटरी सिस्टम में भी बड़े बदलाव

नई VF8 सिर्फ डिजाइन अपडेट तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने इसके केबिन, टेक्नोलॉजी और बैटरी सिस्टम में भी बड़े बदलाव किए हैं. खास बात यह है कि यह VinFast की पहली ऐसी कार है, जिसे सेकेंड-जेनरेशन अपडेट मिला है. कंपनी 27 मई से इसकी बुकिंग शुरू करेगी, जबकि डिलीवरी जुलाई 2026 के आखिर से शुरू होने की उम्मीद है.

पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न हुआ डिजाइन

नई VinFast VF8 का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक दिखाई देता है. फ्रंट में कंपनी ने सिग्नेचर विंग-शेप LED DRLs दिए हैं, जिन्हें V-शेप लाइटिंग एलिमेंट से जोड़ा गया है. इसके अलावा, फ्रंट बंपर में बड़े एयर चैनल्स दिए गए हैं, जो एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. SUV में नए 19-इंच अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी विंडो लाइन दी गई है. वहीं पीछे की तरफ कनेक्टेड V-शेप LED टेललाइट्स और ज्यादा क्लीन डिजाइन देखने को मिलता है.

नई VinFast VF8 की लंबाई 4,701mm, चौड़ाई 1,872mm और ऊंचाई 1,670mm है. इसमें 2,840mm का व्हीलबेस और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

केबिन में मिलेंगे कई हाई-टेक फीचर्स

नई VF8 के इंटीरियर को पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है. डैशबोर्ड पर बड़ा 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा, अब इसमें अलग डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलेगा. SUV में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग कॉलम पर गियर सिलेक्टर भी दिया गया है.

फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, वायरलेस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, हाईवे असिस्ट और कई ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं.

500KM तक की ड्राइविंग रेंज

नई VinFast VF8 में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 228hp की पावर और 330Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 60.13kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो NEDC साइकिल के अनुसार 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है. SUV फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसकी बैटरी 10 से 70 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट से कम समय में चार्ज हो सकती है. ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Normal और Sport जैसे ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं.

बैटरी के लिए नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम

VinFast ने नई VF8 में नया इंटीग्रेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया है, जो बैटरी की एफिशिएंसी और चार्जिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: 60 km/h पार करते ही आपकी कार भी कांपने लगती है? जानिए 5 बड़े कारण और आसान समाधान

Previous article Re NEET का पेपर भी लीक कर देंगे… कैब इन्फ्लुएंसर से स्टूडेंट ने बताया पूरा स्कैम
Next article नगर निकायों की योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की डीसी ने की समीक्षा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel