[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile New Electric Bike: 10 मिनट चार्जिंग, 600KM रेंज, न आग का डर, न चार्जिंग की टेंशन

New Electric Bike: 10 मिनट चार्जिंग, 600KM रेंज, न आग का डर, न चार्जिंग की टेंशन

0
New Electric Bike: 10 मिनट चार्जिंग, 600KM रेंज, न आग का डर, न चार्जिंग की टेंशन
Verge Motorcycle की तस्वीर, ऑफिशियल वेबसाइट से

New Electric Bike: इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री लगातार नये प्रयोग कर रही है और इसी कड़ी में एस्टोनिया की कंपनी Verge Motorcycles ने दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट बैटरी वाली इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन शुरू करने का दावा किया है. यह बाइक न सिर्फ सुरक्षा और बैटरी लाइफ में बेहतर है, बल्कि चार्जिंग और रेंज के मामले में भी गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

सॉलिड-स्टेट बैटरी का फायदा

इस बाइक को फिनलैंड की स्टार्टअप Donut Lab के साथ मिलकर तैयार किया गया है. सॉलिड-स्टेट बैटरी में लिक्विड या जेल की जगह सॉलिड मटेरियल का इस्तेमाल होता है. इससे बैटरी ज्यादा सुरक्षित रहती है, ओवरहीटिंग का खतरा नहीं होता और लाइफ भी लंबी होती है.

चार्जिंग और रेंज

कंपनी का दावा है कि बाइक सिर्फ 10 मिनट में चार्ज होकर 600 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन दिये गए हैं:

20.2 kWh बैटरी: 350KM रेंज, 100kW फास्ट चार्जिंग
33 kWh बैटरी: 600KM रेंज, 200kW फास्ट चार्जिंग.

परफॉर्मेंस और फीचर्स

बाइक में Donut Motor 2.0 दिया गया है, जो 137 हॉर्सपावर और 1000Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें कंपनी का Starmatter सिस्टम है, जिसमें चार राइडिंग मोड और OTA (Over-the-Air) अपडेट सपोर्ट मिलता है.

कीमत और बुकिंग

अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $29,990 (करीब ₹27.85 लाख) रखी गई है. बड़ी बैटरी के लिए लगभग $5,000 एक्स्ट्रा देने होंगे. इसे $100 में बुक किया जा सकता है और शुरुआती ग्राहकों को डिलीवरी साल की पहली तिमाही से मिलेगी.

Verge TS Pro का यह नया वर्जन EV इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब तक सॉलिड-स्टेट बैटरी सिर्फ टेस्टिंग तक सीमित थी.

यह भी पढ़ें: 2028 से दिल्ली में पेट्रोल टू-व्हीलर नहीं बिकेंगे? EV ड्राफ्ट जारी

Previous article जनरल सर्जन के साथ गाइनो चिकित्सक प्रतिनियुक्त
Next article अधिकारियों के अनुपस्थिति पर जतायी नाराजगी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel