[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile चाहे आप Alto चला रहे हो या Mercedes… यह एक गलती कार को पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान

चाहे आप Alto चला रहे हो या Mercedes… यह एक गलती कार को पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान

0
चाहे आप Alto चला रहे हो या Mercedes… यह एक गलती कार को पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान
कार की सर्विसिंग करवाता एक आदमी (Photo: AI Generated)

कई कार ओनर फ्यूल लेवल, इंजन ऑयल और सर्विसिंग शेड्यूल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक चीज जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वो है टायर का प्रेशर. बहुत लोग सोचते हैं कि इसमें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. अगर टायर में हवा कम हो, तो इसका सीधा असर आपकी कार के माइलेज, टायर की लाइफ और ब्रेकिंग पर पड़ता है. इतना ही नहीं, इससे गाड़ी की सेफ्टी भी कम हो जाती है और लंबे समय तक कम प्रेशर वाले टायर यूज करने पर टायर फटने का खतरा भी बढ़ सकता है.

टायर प्रेशर सही रखना क्यों जरूरी है?

हम सब जानते हैं कि गाड़ी और सड़क के बीच सिर्फ टायर ही एकमात्र कॉन्टैक्ट होता है. इसलिए टायर में सही प्रेशर रखना बहुत जरूरी है, ताकि वो ठीक तरीके से काम करे और आपको अच्छी ग्रिप और बेहतर माइलेज दे सके. अगर टायर का प्रेशर कम हो जाए, तो उसका रोड से कॉन्टैक्ट बढ़ जाता है. ऐसे में इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है.

लो प्रेशर टायर बढ़ाते हैं फ्यूल खर्च

अगर आपकी गाड़ी का माइलेज अचानक कम हो गया है और वजह समझ नहीं आ रही, तो सबसे पहले टायर प्रेशर जरूर चेक करें. कम हवा वाले टायर माइलेज पर सीधा असर डालते हैं. असल में इसके पीछे एक साइंस है. जब टायर में हवा कम होती है, तो सड़क पर उसका घर्षण (rolling resistance) बढ़ जाता है. इसका मतलब है कि इंजन को गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ज्यादा फ्यूल खर्च होता है.

यह भी पढ़ें: हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है

स्टीयरिंग और ब्रेकिंग पर भी पड़ता है टायर प्रेशर का असर

टायर्स आपकी गाड़ी के स्टीयरिंग और ब्रेकिंग पर बहुत बड़ा असर डालते हैं. अगर टायरों में हवा कम हो, तो गाड़ी का स्टीयरिंग सही तरीके से रिस्पॉन्ड नहीं करता और मोड़ या अचानक मूवमेंट में गाड़ी उतनी कंट्रोल्ड महसूस नहीं होती. यह काफी खतरनाक हो सकता है. साथ ही, ऐसी सिचुएशन में ब्रेक लगाने पर गाड़ी रुकने की दूरी भी बढ़ जाती है.

टायर में कम हवा बारिश में बन सकती है बड़ा खतरा

बारिश के मौसम में ड्राइविंग करते समय थोड़ा और अलर्ट रहना बहुत जरूरी होता है. कई लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि सही हवा वाले टायर पानी को सड़क से बेहतर तरीके से बाहर निकालते हैं. लेकिन अगर टायर में हवा कम हो, तो यह पावर घट जाती है, जिससे गाड़ी के फिसलने (aquaplaning) का खतरा बढ़ जाता है.

टायर प्रेशर कितने समय पर चेक करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टायर प्रेशर कम से कम महीने में एक बार जरूर चेक करना चाहिए. जब भी आप लंबी दूरी की यात्रा पर निकलें, उससे पहले इसे जरूर देख लें. सबसे सही रीडिंग पाने के लिए टायर का प्रेशर हमेशा ‘ठंडे टायर’ में चेक करना चाहिए. अगर आपको जरा भी गड़बड़ी महसूस हो, तो बिना देर किए टायर प्रेशर की जांच करवाने में कोई नुकसान नहीं है.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में अपनी कार को कैसे रखें बिल्कुल फिट? ये आसान चेकलिस्ट आएगी आपके काम

Previous article पहली बार मां बनीं सुरभि ज्योति, बेटी के जन्म से घर में छाई खुशियां
Next article पटना सिटी में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन थानों की संयुक्त छापेमारी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel