[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile चाहे आप Honda Activa चलाते हो या TVS Jupiter, यह एक आसान हैक बढ़ा सकता है आपकी माइलेज

चाहे आप Honda Activa चलाते हो या TVS Jupiter, यह एक आसान हैक बढ़ा सकता है आपकी माइलेज

0
चाहे आप Honda Activa चलाते हो या TVS Jupiter, यह एक आसान हैक बढ़ा सकता है आपकी माइलेज
Honda Activa (Photo: Global Honda)

Scooter Mileage Tips: भारत में ज्यादातर स्कूटर राइडर्स एक चीज को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं. हम बात कर रहे हैं माइलेज की. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच हम सब कोशिश करते हैं कि स्कूटर आराम से चलाएं ताकि फ्यूल कम खर्च हो. लेकिन इसी चक्कर में हम एक बहुत ही आसान सी चीज को अक्सर इग्नोर कर देते हैं, जो सीधे हमारे स्कूटर के माइलेज पर असर डालती है. खास बात ये है कि इसके लिए न तो आपको कोई नया पार्ट खरीदना पड़ता है और न ही सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं. बस अपने स्कूटर के टायरों में सही हवा का प्रेशर बनाए रखना ही आपके माइलेज को बेहतर बनाने में काफी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

टायर प्रेशर क्यों इतना जरूरी है?

स्कूटर के परफॉर्मेंस में टायरों का बहुत बड़ा रोल होता है. अगर टायरों में हवा कम होती है यानी प्रेशर कंपनी के बताए गए लेवल से नीचे चला जाता है, तो टायर सड़क पर ज्यादा घिसते हैं और ज्यादा रगड़ पैदा करते हैं. इस वजह से इंजन को स्कूटर को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर पेट्रोल की खपत पर पड़ता है. यानी फ्यूल ज्यादा जलता है. शुरुआत में ये फर्क शायद आपको तब महसूस न हो जब आप पास की दुकान तक जा रहे हों, लेकिन धीरे-धीरे यही चीज आपके स्कूटर की माइलेज को कम कर देती है.

यह भी पढ़ें: फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ

पेट्रोल बचत से परे मिलने वाले फायदे

सही एयर प्रेशर सिर्फ माइलेज बचाने की बात नहीं है, इससे कहीं ज्यादा फायदा होता है. जब स्कूटी के टायर सही प्रेशर में होते हैं, तो राइड काफी ज्यादा स्टेबल और कंट्रोल में लगती है. खासकर जब आप मोड़ लेते हैं या फिर खराब, गड्ढों वाली सड़कों से गुजरते हैं, तब इसका फर्क साफ महसूस होता है. स्कूटी आसानी से बैलेंस में रहती है और झटके भी कम लगते हैं.

ब्रेकिंग के समय भी सही प्रेशर वाले टायर बढ़िया ग्रिप देते हैं. अगर टायर कम हवा वाले हों तो वो जल्दी घिस जाते हैं. आज के समय में जब मेंटेनेंस और पार्ट्स महंगे हो गए हैं, तो टायर की लाइफ बढ़ाना सीधा-सीधा आपके खर्च को कम करने का आसान तरीका है.

कितने समय पर चेक करना चाहिए टायर प्रेशर?

टायर का प्रेशर चेक करना बस एक मिनट का काम है, लेकिन इसका असर आपकी राइडिंग पर बहुत बड़ा पड़ता है. बेहतर होगा कि आप हफ्ते में कम से कम एक बार पेट्रोल पंप या किसी लोकल टायर शॉप पर जाकर इसे जरूर चेक करवा लें. अगर आपका रोज का सफर लंबा है या फिर आप खराब सड़कों पर अक्सर पीछे किसी के साथ (पिलियन राइडर के साथ) चलते हैं, तो फिर इसे और भी ज्यादा बार चेक करना समझदारी होगी. इससे आपकी गाड़ी स्मूद चलेगी और सेफ्टी भी बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते वक्त नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, BaaS स्कीम के साथ आते हैं टॉप 5 ऑप्शन

Previous article कुंभ राशिफल 17 जून 2026: विरोधियों पर मिलेगी जीत, करियर में सफलता के योग 
Next article बक्सर में नीट पेपर लीक मामले में AAP का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel