[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile TVS Ronin के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

TVS Ronin के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

0
TVS Ronin के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें
TVS Ronin (Photo: TVS Motors)

TVS Ronin कोई नॉर्मल कम्यूटर बाइक नहीं है. ये क्रूजर, स्क्रैम्बलर और रोडस्टर का एक मिक्स है. यानी स्टाइल और यूनिक लुक का पूरा पैकेज आपको मिलता है. इसकी शुरूआती कीमत सिर्फ ₹1.26 लाख (ex-showroom) है. ये खासतौर पर उन यंग राइडर्स और बिगिनर्स के लिए है जो सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि स्टाइल के साथ प्रैक्टिकलिटी भी चाहते हैं.

Ronin की वेरिएंट्स

  • SS (Base Variant): यह बेसिक वर्जन है. इसमें single-channel ABS और नॉर्मल कलर ऑप्शन्स मिलते हैं.
  • DS (Mid Variant): इस वर्जन में बेहतर कलर स्कीम और स्टाइलिंग के साथ single-channel ABS की सुविधा बनी रहती है. थोड़ा स्टाइलिश और अपग्रेडेड.
  • TD (Top Variant): टॉप वर्जन वो है जिसमें dual-channel ABS, Bluetooth connectivity, navigation और प्रीमियम फिनिश जैसे सभी शानदार फीचर्स मिलते हैं.
  • इसके अलावा, Agonda Edition भी है, जो गोवा की खूबसूरत वाइब से प्रेरित है और एक अलग ही कलर थीम में आता है.
वेरिएंट्सएक्स-शोरूम प्राइस
TVS Ronin – Base Lightning Black₹1,26,690
TVS Ronin – Base Magma Red₹1,28,990
TVS Ronin – Agonda Edition₹1,30,990
TVS Ronin – Mid Glacier Silver₹1,48,040
TVS Ronin – Mid Charcoal Ember₹1,49,340
TVS Ronin – Top Nimbus Grey₹1,60,140
TVS Ronin – Top Midnight Blue₹1,60,140

TVS Ronin का डिजाइन 

Ronin की neo-retro डिजाइन इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाती है. गोल LED headlamp के साथ T-shaped light signature, चौड़े हैंडलबार और chunky tyres इसे एक bold और modern लुक देते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

Ronin में 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क देता है. सुनने में ये नंबर बहुत जोरदार नहीं लगते, लेकिन इसका असली मजा स्मूथ और रिलैक्स राइडिंग relaxed riding में है.

शहर के ट्रैफिक में Ronin को हैंडल करना बहुत आसान लगता है, इसकी हल्की वजन (लगभग 160 किग्रा) और मजबूत लो स्ट्रंग LED टॉर्क की वजह से है. और हां, इसमें Glide Through Technology (GTT) भी है, यानी ट्रैफिक में बिना throttle के भी बाइक धीरे-धीरे चल सकती है.

TVS Ronin के फीचर्स 

फीचर्स और टेक्नोलॉजी की बात करें तो TVS ने Ronin में काफी कुछ खास दिया है. इसमें मिलती है फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और SmartXonnect Bluetooth कनेक्टिविटी (हाई वेरिएंट्स में). इसका मतलब? अब आप नेविगेशन, कॉल अलर्ट्स, और वॉइस असिस्टेंट का मजा ले सकते हैं.

इसके अलावा, फुल LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, और दो राइडिंग मोड्स Rain और Urban भी हैं. ये मोड्स ब्रेकिंग रिस्पॉन्स को मौसम और सड़क की स्थिति के हिसाब से एडजस्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

Previous article कम खर्च में लंबे समय तक एसी चलाने के लिए 5 जरूरी बातें गांठ बांध लें
Next article 23 मार्च के एक्टिव Free Fire MAX कोड्स से मिलेंगे डायमंड और प्रीमियम आइटम्स
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel