[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile TVS iQube S का नया वेरिएंट लॉन्च, लंबी रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

TVS iQube S का नया वेरिएंट लॉन्च, लंबी रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

0
TVS iQube S का नया वेरिएंट लॉन्च, लंबी रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
टीवीएस आईक्यूब एस / फोटो- टीवीएस

TVS Motor Company ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए नया TVS iQube S 4.7 kWh लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए वेरिएंट को 1,37,142 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है. नया मॉडल पहले मिलने वाले 3.5 kWh बैटरी वेरिएंट की जगह लेगा. इसके साथ ही स्कूटर में नए कलर ऑप्शन्स भी जोड़े गए हैं.

बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा ज्यादा रेंज

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, नए TVS iQube S में 4.7 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. यह इलेक्ट्रिक मोटर 5.9 hp की पीक पावर और 33 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि पोर्टेबल चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है.

175KM तक की रेंज और 82kmph की टॉप स्पीड

TVS का दावा है कि नया iQube S सिंगल चार्ज पर 175 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा है. परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ सकता है.

फीचर्स में मिलेंगे स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी

नया TVS iQube S 4.7 kWh कंपनी के प्रीमियम वेरिएंट्स की तरह कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. इसमें TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट, राइड स्टैटिस्टिक्स और अलर्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा स्कूटर में रिवर्स मोड, क्रैश अलर्ट, फॉल अलर्ट और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को IP67 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है.

हार्डवेयर और ब्रेकिंग सेटअप

स्कूटर का कर्ब वेट 128.8 किलोग्राम है, जबकि सीट हाइट 770mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 157mm है. इसका व्हीलबेस 1301mm रखा गया है. स्कूटर में दोनों तरफ 90/90-12 ट्यूबलेस टायर्स के साथ 12-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है.

नए कलर ऑप्शन्स भी हुए शामिल

कंपनी ने नए बैटरी वेरिएंट के साथ दो नए कलर ऑप्शन्स भी पेश किए हैं. इनमें Magnificence Purple Beige और Harlequin Blue Beige शामिल हैं. इसके अलावा स्कूटर Titanium Grey Matte कलर में भी उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़ें: Yamaha R15 सीरीज खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए सभी मॉडल्स के दाम

Previous article शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
Next article राही ने अनु पर लगाया दिग्विजय संग रिश्ते का आरोप, गुस्से में अनुपमा ने उठाया ये कदम
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel