[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में TVS का जलवा, iQube और Orbiter के दम पर 10 लाख EV बिक्री का आंकड़ा पार

इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में TVS का जलवा, iQube और Orbiter के दम पर 10 लाख EV बिक्री का आंकड़ा पार

0
इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में TVS का जलवा, iQube और Orbiter के दम पर 10 लाख EV बिक्री का आंकड़ा पार
TVS iQube (Photo: tvsmotor.com)

TVS Motor Company ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. Vahan पोर्टल के मुताबिक, 10 जून 2026 तक 10.04 लाख से अधिक यूनिट्स कस्टमर्स तक पहुंच चुकी हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह उपलब्धि हासिल करने वाली TVS, Ola Electric के बाद दूसरी कंपनी बन गई है. लेकिन असली कहानी सिर्फ 10 लाख यूनिट्स की नहीं, बल्कि उस स्पीड की है जिससे TVS यहां तक पहुंची है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

TVS ने EV मार्केट में मारी बड़ी बाजी

कंपनी ने आखिरी 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 75 दिनों में बेचे हैं. यानी औसतन हर दिन करीब 1,333 स्कूटर कस्टमर्स को मिले. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 2020 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में TVS की हिस्सेदारी सिर्फ 1 परसेंट थी, जबकि आज यह बढ़कर 25 परसेंट तक पहुंच गई है. यानी अब भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाला ब्रांड बन चुका है.

तेज ग्रोथ के पीछे ये दो बड़े फैक्टर रहे जिम्मेदार

जनवरी 2020 में बिक्री शुरू होने के बाद कंपनी 2024 के आखिर तक 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर पाई थी. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अगले 5 लाख यूनिट्स सिर्फ 16 महीनों में बिक गए. इस तेज ग्रोथ के पीछे दो बड़े कारण रहे. पहला, मार्च 2026 में लॉन्च हुआ Orbiter V1. इसकी शुरुआती कीमत ₹84,500 (एक्स-शोरूम) रखी गई, जबकि BaaS बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल और PM e-Drive सब्सिडी के साथ यह सिर्फ ₹49,999 में उपलब्ध हो गया. इससे उन कस्टमर्स के लिए भी TVS की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना आसान हो गया, जो पहले बजट की वजह से इसे नहीं चुन पाते थे.

यह भी पढ़ें: फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ

दूसरा बड़ा कारण रहा iQube S का नया 4.7kWh बैटरी पैक. इस अपग्रेड के बाद स्कूटर की IDC रेंज बढ़कर 175 किलोमीटर तक पहुंच गई. ₹1.37 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिलने वाली इस लंबी रेंज ने खरीदारों की सबसे बड़ी चिंता, यानी रेंज एंग्जायटी को काफी हद तक दूर कर दिया. खासकर ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख के बजट वाले ग्राहकों के बीच इसका असर साफ देखने को मिला.

TVS की कुल EV बिक्री में iQube का दबदबा

TVS की इलेक्ट्रिक स्कूटर सफलता की कहानी में सबसे बड़ा योगदान TVS iQube का है. कंपनी के 10 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कुल बिक्री में से 9 लाख से ज्यादा यूनिट्स अकेले iQube की हैं. लेकिन iQube की असली ताकत सिर्फ इसकी फीचर्स लिस्ट नहीं है. यह स्कूटर 1,000 से अधिक शहरों और 3,300 से ज्यादा डीलरशिप्स के नेटवर्क के साथ मौजूद है. आखिरकार, किसी टियर-2 शहर में रहने वाले कस्टमर्स के लिए सिर्फ स्कूटर खरीदना ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आसानी से सर्विस और सपोर्ट मिलना भी उतना ही जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते वक्त नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, BaaS स्कीम के साथ आते हैं टॉप 5 ऑप्शन

Previous article सहयोग शिविर में आये कुल 7418 में 6632 आवेदनों का किया गया निष्पादन
Next article प्रोन्नति, स्थानांतरण व वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel