[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ट्रैक राइडिंग के हैं शौकीन? नई Triumph Street Triple 765 RX देगी सुपरबाइक वाला एक्सपीरियंस

ट्रैक राइडिंग के हैं शौकीन? नई Triumph Street Triple 765 RX देगी सुपरबाइक वाला एक्सपीरियंस

0
ट्रैक राइडिंग के हैं शौकीन? नई Triumph Street Triple 765 RX देगी सुपरबाइक वाला एक्सपीरियंस
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765 आरएक्स / फोटो- ट्रायम्फ

प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वाले राइडर्स के लिए Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई लिमिटेड-एडिशन Street Triple 765 RX लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस बाइक को ज्यादा स्पोर्टी और ट्रैक-फोकस्ड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया है. शानदार डिजाइन, प्रीमियम हार्डवेयर और दमदार इंजन के साथ आने वाली यह बाइक उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल चलाने का शौक रखते हैं. यह बाइक पहले से मौजूद Street Triple 765 RS का ज्यादा एडवांस्ड और एग्रेसिव वर्जन मानी जा रही है.

डिजाइन में दिखेगा ज्यादा स्पोर्टी लुक

नई Street Triple 765 RX को खास सिल्वर कलर स्कीम, रेड सबफ्रेम और स्टाइलिश पिनस्ट्राइप व्हील्स के साथ पेश किया गया है. बाइक पर RX बैजिंग भी दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाती है. इसके अलावा इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं, जिससे राइडिंग पोजिशन ज्यादा स्पोर्टी हो जाती है. इससे राइडर को ट्रैक पर बेहतर कंट्रोल और शार्प हैंडलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग में बड़ा अपग्रेड

Triumph ने इस बाइक में प्रीमियम सस्पेंशन सेटअप दिया है. इसमें 41mm Ohlins NIX30 USD फ्रंट फोर्क मिलता है, जिसे पूरी तरह एडजस्ट किया जा सकता है. वहीं पीछे Ohlins STX40 मोनोशॉक दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए बाइक में आगे ट्विन 310mm डिस्क ब्रेक और Brembo Stylema फोर-पिस्टन कैलिपर्स दिए गए हैं. पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलता है. बेहतर रोड ग्रिप के लिए इसमें Pirelli Diablo Supercorsa SP V3 टायर्स लगाए गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Street Triple 765 RX में 765cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-ट्रिपल इंजन दिया गया है, जो 130hp की पावर और 80Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जिससे बिना क्लच इस्तेमाल किए गियर बदले जा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, यह बाइक फास्ट एक्सीलरेशन, शानदार थ्रॉटल रिस्पॉन्स और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार की गई है.

कीमत कितनी है?

नई Street Triple 765 RX की एक्स-शोरूम कीमत 13.91 लाख रुपये रखी गई है. यह स्टैंडर्ड Street Triple 765 RS से करीब 1 लाख रुपये महंगी है. हालांकि, इस ज्यादा कीमत में राइडर्स को बेहतर सस्पेंशन, ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन और एक्सक्लूसिव डिजाइन जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में ट्रैक-ओरिएंटेड और हाई-परफॉर्मेंस बाइक पसंद करने वालों के लिए यह नया मॉडल एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक बाइक vs पेट्रोल बाइक: डेली यूज में कौन ज्यादा फायदे का सौदा?

Previous article कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आखिरी मौका, सामने खड़ी है दिल्ली की चुनौती 
Next article समस्तीपुर: अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, बिथान थाना परिसर में भारी हंगामा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel