[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile अमीर खरीदारों की पहली पसंद बन रही टोयोटा की ये लग्जरी हाइब्रिड MPV, बिक्री पहुंची 5,000 के पार

अमीर खरीदारों की पहली पसंद बन रही टोयोटा की ये लग्जरी हाइब्रिड MPV, बिक्री पहुंची 5,000 के पार

0
अमीर खरीदारों की पहली पसंद बन रही टोयोटा की ये लग्जरी हाइब्रिड MPV, बिक्री पहुंची 5,000 के पार
Toyota Vellfire (Photo: Toyota)

भारत में लग्जरी MPV सेगमेंट में Toyota की फ्लैगशिप हाइब्रिड MPV Toyota Vellfire ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. लॉन्च के सिर्फ छह साल के भीतर इस प्रीमियम लिमोजिन-स्टाइल MPV की बिक्री 5,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई है. SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में Vellfire ने भारत में 5,000 यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया. 

2020 में एंट्री लेने के बाद से ही यह लग्जरी MPV अमीर ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका शानदार रियर-सीट कम्फर्ट, प्रीमियम फीचर्स और लिमोजिन जैसा लग्जरी एक्सपीरियंस. आइए जानते हैं आखिर इस MPV में ऐसा क्या खास है.

दो सालों में बिकी आधी से ज्यादा Vellfire

दिलचस्प बात ये है कि Toyota Vellfire की कुल बिक्री में से आधे से ज्यादा यूनिट्स सिर्फ पिछले दो सालों में बिकी हैं. इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए Toyota ने 2023 में नई जनरेशन वाली Vellfire लॉन्च की, जो पहले के मुकाबले पूरी तरह बदले हुए एक्सटीरियर, ज्यादा प्रीमियम केबिन और कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आई थी. 

Toyota Vellfire: इंजन

Toyota Vellfire में 2.5-लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 193 hp की पावर और 240 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं, 19.28 km/l की क्लेम्ड माइलेज इस सेगमेंट की कार के लिए काफी शानदार मानी जाती है.

Toyota Vellfire: स्पेस और कम्फर्ट

Toyota Vellfire सिर्फ एक लग्जरी MPV नहीं, बल्कि चलती-फिरती प्रीमियम लाउंज जैसी फील देती है. इसकी लंबाई 5 मीटर से भी ज्यादा है और करीब 3 मीटर का बड़ा व्हीलबेस इसे सड़क पर जबरदस्त रोड प्रेजेंस देता है. लेकिन असली मजा अंदर बैठने पर आता है. इसकी बड़ी और खुली केबिन स्पेस खासकर दूसरी रो में बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए शानदार कम्फर्ट लेकर आती है.

Toyota Vellfire: प्रीमियम फीचर्स

इसके केबिन में प्रीमियम ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, लेदर और वुड फिनिश का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है. कम्फर्ट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए इसमें मेमोरी फोम वाले जेन्युइन लेदर सीट्स, ड्यूल सनरूफ और पीछे बैठने वालों के लिए खास डिटैचेबल कंट्रोल डिवाइस दिया गया है.

लुक्स की बात करें तो 3-लेंस LED हेडलैम्प्स के साथ DRLs और मशीन-फिनिश अलॉय व्हील्स इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाते हैं. इसमें बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वायरलेस चार्जिंग जैसी मॉडर्न सुविधाएं मिलती हैं. असली लग्जरी पीछे बैठने वालों के लिए है. Vellfire में पावर्ड Ottoman सेकेंड-रो सीट्स और हाईर वेरिएंट्स में एग्जीक्यूटिव लाउंज जैसी कैप्टन चेयर्स मिलती हैं.

Toyota Vellfire: सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. साथ ही Electronic Stability Control और ABS with EBD जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. इसके अलावा Toyota का राडार और कैमरा-बेस्ड ADAS suite ड्राइविंग को और ज्यादा स्मार्ट और सेफ बनाता है. इसमें Pre-Collision Warning, Lane Keeping Assist जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. वहीं, इसका मजबूत इम्पैक्ट-अब्सॉर्बिंग बॉडी स्ट्रक्चर टक्कर के दौरान झटके को कम करने का काम करता है.

Toyota Vellfire: कीमत

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए आपको लगभग 1.30 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mercedes-Benz V-Class से होता है, जो अपनी लिमोजिन जैसी कम्फर्ट, लंबा व्हीलबेस और ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 30 लोग ही खरीद पाएंगे Mini की ये नई 58.90 लाख की कार, जानिए क्या है इसमें खास

Previous article कुर्मा चौक जाने की बात कहकर निकला युवक, फिर नहीं लौटा, पत्नी ने दर्ज कराया FIR
Next article कटिहार के आरसेटी मनसाही में दिखा हुनर: ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग में महिलाओं ने दी ब्राइडल मेकअप की शानदार प्रस्तुति, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel