[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Toyota ने बढ़ा दी Fortuner लाइनअप की कीमतें, जानें कौन-सा वेरिएंट हुआ कितना महंगा

Toyota ने बढ़ा दी Fortuner लाइनअप की कीमतें, जानें कौन-सा वेरिएंट हुआ कितना महंगा

0
Toyota ने बढ़ा दी Fortuner लाइनअप की कीमतें, जानें कौन-सा वेरिएंट हुआ कितना महंगा
टोयोटा फॉर्च्यूनर

Toyota Kirloskar Motor ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम SUV Toyota Fortuner की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने Fortuner के सभी वेरिएंट्स की कीमत 60,000 रुपये से लेकर 87,000 रुपये तक बढ़ाई है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं और यह बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर लागू होगी.

नई कीमतों के बाद अब Toyota Fortuner की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप मॉडल GR-S 4×4 ऑटोमैटिक डीजल की कीमत 50.46 लाख रुपये तक पहुंच गई है.

बेस मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट तक बढ़े दाम

Fortuner के एंट्री-लेवल पेट्रोल 4×2 ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत अब 34.76 लाख रुपये हो गई है, जो पहले से 60,000 रुपये ज्यादा है. वहीं डीजल 4×2 मैनुअल वेरिएंट अब 35.40 लाख रुपये में मिलेगा.

इसके अलावा, डीजल 4×2 ऑटोमैटिक की कीमत 37.61 लाख रुपये और डीजल 4×4 मैनुअल की कीमत 39.35 लाख रुपये हो गई है.

Legender और GR-S वेरिएंट्स सबसे ज्यादा महंगे

कंपनी ने Fortuner के प्रीमियम Legender और GR-S वेरिएंट्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है.

Toyota Fortuner Legender 4×4 ऑटोमैटिक डीजल माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट अब 48.29 लाख रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत में 83,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

टॉप मॉडल Toyota Fortuner GR-S 4×4 ऑटोमैटिक डीजल की कीमत अब 50.46 लाख रुपये हो गई है. इस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 87,000 रुपये का इजाफा किया गया है.

इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

Toyota Fortuner में पहले की तरह दो इंजन ऑप्शन मिलते रहेंगे. पेट्रोल मॉडल में 2.7-लीटर इंजन दिया गया है, जो 166hp की पावर जेनरेट करता है और केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.

डीजल वेरिएंट्स में 2.8-लीटर इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर देता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं. कंपनी डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी ऑफर करती है.

चार-पहिया ड्राइव (4WD) सिस्टम केवल डीजल वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Tata EV ने फिर मारी बाजी, पेट्रोल-डीजल को टक्कर दे रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Previous article Giridih News :कार की चपेट में आने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल
Next article शपथ ग्रहण से पहले ‘ऑपरेशन सुखाओ’! बारिश से बिगड़ी तैयारी, रात भर चलेगा अभियान
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel