[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Fortuner के अलावा क्या लें? ये 5 SUVs आपको कर देंगी कन्फ्यूज, देखें इनकी खासियत

Fortuner के अलावा क्या लें? ये 5 SUVs आपको कर देंगी कन्फ्यूज, देखें इनकी खासियत

0
Fortuner के अलावा क्या लें? ये 5 SUVs आपको कर देंगी कन्फ्यूज, देखें इनकी खासियत
₹50 लाख के बजट में आने वाली SUV (Photo: AI Generated)

Toyota Fortuner Alternatives: भारतीय बाजार में SUV का क्रेज किसी से छिपा नहीं है, खासकर जब बात बड़ी और दमदार गाड़ियों की हो. ₹50 लाख के बजट में लोग सबसे पहले Toyota Fortuner के बारे में सोचते हैं, क्योंकि यह एक भरोसेमंद और पॉपुलर ऑप्शन बन चुकी है. लेकिन सच यह है कि इस सेगमेंट में सिर्फ Fortuner ही नहीं है. इसके अलावा भी कई शानदार SUVs मौजूद हैं जो अक्सर लोगों की नजरों से छूट जाती हैं. अगर आप जापानी ब्रांड से आगे बढ़कर कुछ नया, फीचर-रिच और अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो आपके लिए इस रेंज में कुछ बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Isuzu MU-X

Isuzu MU-X अभी भी भारत में एक ऐसा SUV है जो लोगों की नजरों में उतना नहीं आया है. लेकिन अपनी खूबियों की वजह से काफी दमदार ऑप्शन बनता है. इसमें 1.9-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो करीब 161 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. ये SUV 4×2 और 4×4 दोनों ऑप्शन में आती है. यानी चाहे शहर की सड़कें हों या थोड़ी ऑफ-रोडिंग, ये हर तरह की कंडीशन में आराम से चल सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹34.53 लाख से शुरू होती है.

Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq अब भारत में नए अपडेट के साथ लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत ₹36.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस नए वर्जन में सबसे बड़ा अपग्रेड ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स का है. यह ड्राइविंग को पहले से ज्यादा सेफ और स्मार्ट बना देता है. इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 hp की पावर जनरेट करता है और साथ में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी दिया गया है.

इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, ग्रिल में इंटीग्रेटेड LED स्ट्रिप मिलती है और कई और मॉडर्न अपडेट्स भी शामिल किए गए हैं.

Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen Tayron R-Line अपने मैकेनिकल बेस को Skoda Kodiaq के साथ शेयर करता है. यानी इसके अंदर भी वही भरोसेमंद इंजीनियरिंग देखने को मिलती है. इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कीमत की बात करें तो Tayron R-Line की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹46.99 लाख रखी गई है.

Jeep Meridian

Jeep Meridian, Jeep की 3-रो वाली SUV सेगमेंट में एक ऐसा नाम है जिसे अक्सर लोग कम आंक लेते हैं. लेकिन यह अपने आप में काफी दमदार पैकेज है. इसमें आपको 2.0-लीटर Multijet II टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 167.67 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है. खरीददारों के लिए इसमें गियरबॉक्स के दो ऑप्शन मिलते हैं. पहला 6-स्पीड मैनुअल और दूसरा 9-स्पीड ऑटोमैटिक. इसके साथ ही आप 4×2 और 4×4 ड्राइवट्रेन में से भी चुन सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹23.33 लाख से शुरू होती है.

Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross भारत में ब्रांड की फ्लैगशिप SUV के तौर पर पेश की गई है. ये SUV पावर और कम्फर्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है. इसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 174.3 bhp की ताकत और 400 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कीमत की बात करें तो ये SUV भारतीय मार्केट में करीब ₹37.32 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: लॉन्ग ड्राइव होगी लग्जरी, भारत की ये 5 MPVs आती हैं कैप्टन सीट्स के साथ, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

Previous article वट सावित्री पूजा की पूर्व संध्या पर किशनगंज में बढ़ी रौनक, बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भारी भीड़
Next article औरंगाबाद न्यूज: साली को लेकर जीजा फरार, थाने में मामला दर्ज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel