[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile गांव की कच्ची सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, माइलेज और मजबूती में सबको छोड़ती हैं पीछे

गांव की कच्ची सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, माइलेज और मजबूती में सबको छोड़ती हैं पीछे

0
गांव की कच्ची सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, माइलेज और मजबूती में सबको छोड़ती हैं पीछे
ग्रामीण इलाकों के लिए बेस्ट बाइक्स (Photo: AI Generated)

गांवों में बाइक सिर्फ एक सवारी का साधन नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होती है. चाहे कच्ची और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर सफर करना हो, खेतों की उपज या भारी सामान ढोना हो, या फिर कई किलोमीटर दूर कस्बे तक जाना हो, एक गांव की बाइक को हर चुनौती का सामना करना पड़ता है. टू-व्हीलर मार्केट में कई ऐसी मोटरसाइकिलें मौजूद हैं, जिन्हें खास तौर पर ग्रामीण इलाकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आइए जानते हैं ऐसी ही टॉप 5 बाइक्स के बारे में, जो गांवों की सच्ची साथी हैं.

Hero Splendor Plus

अगर गांवों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स की बात करें, तो Hero का यह मॉडल हमेशा टॉप पर नजर आता है. इसकी पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार माइलेज. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक लगभग 70 kmpl तक का माइलेज देती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 kmph तक जाती है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 7.91 hp की पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹77,557 है.

Honda Shine 125

इसमें 124cc का इंजन मिलता है, जो 10.63 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही वजह है कि शहर की सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक यह बाइक स्मूद चलती है. इसकी टॉप स्पीड 100 km/h तक जाती है, जबकि 60-65 kmpl तक का माइलेज इसे डेली यूज के लिए काफी किफायती बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹81,502 रखी गई है.

यह भी पढ़ें: 125cc वाली बाइक्स भी बन गई हैं सुपर सेफ, इन 4 मॉडलों में मिलता है ABS फीचर

TVS Radeon

अपनी मजबूत मेटल बॉडी और दमदार बिल्ड क्वालिटी की वजह से कंपनी इसे ‘बुलंद’ बाइक भी कहती है. इस बाइक में 109.7cc का इंजन मिलता है. साथ ही 180mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस खराब और कच्चे रास्तों पर भी बाइक को आसानी से निकालने में मदद करता है. माइलेज की बात करें तो Radeon लगभग 68-73 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी चौड़ी और बेहतरीन कुशनिंग वाली सीट. चाहे सड़क गड्ढों से भरी हो या रास्ता पूरी तरह कच्चा, यह सीट लॉन्ग ड्राइव में भी आराम बनाए रखती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹58,450 रखी गई है.

Bajaj Platina 110 (ABS)

यह बाइक अपनी ComforTec सस्पेंशन टेक्नोलॉजी के लिए काफी मशहूर है, जो ऊबड़-खाबड़ और खराब ग्रामीण सड़कों पर भी शानदार आराम देती है. खास बात यह है कि अपने सेगमेंट में ABS (Anti-lock Braking System) देने वाली यह इकलौती बाइक है. इसकी शुरुआती कीमत ₹72,428 रखी गई है. इसमें आपको 115.45cc इंजन, सिंगल-चैनल ABS, Nitrox गैस-चार्ज्ड सस्पेंशन और कम्फर्टेबल सीट मिलती है. माइलेज की बात करें तो ये लगभग 70-80 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है.

Bajaj CT 110X

Bajaj ने इस बाइक को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जिन्हें रोजमर्रा के साथ-साथ थोड़ा ‘हेवी-ड्यूटी’ काम भी करना पड़ता है. इसका मजबूत और रग्ड लुक इसे आम कम्यूटर बाइक्स से अलग पहचान देता है. ₹70,700 (एक्स-शोरूम) की कीमत में आने वाली इस बाइक में 115.45cc का इंजन, बेहतर ग्रिप के लिए ब्लॉक-पैटर्न टायर्स, मजबूत क्रैश गार्ड्स, रियर लगेज रैक और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाइक लगभग 70 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें: मुड़-मुड़ कर देखेंगे लोग, स्टाइलिश लुक के साथ आने वाली ये 5 बाइक्स मचा रही हैं धूम, देखें पूरी लिस्ट

Previous article औरंगाबाद में सड़क हादसा, बाइक की सर्विसिंग कराने जा रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Next article भक्ति के रंग में रंगा प्रसन्नडो गांव, श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली दिव्य कलश यात्रा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel