[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कम कीमत में मिलती हैं ढेरों खूबियां, Lectrix की ये इलेक्ट्रिक स्कूटी बन सकती है आपकी बेस्ट चॉइस

कम कीमत में मिलती हैं ढेरों खूबियां, Lectrix की ये इलेक्ट्रिक स्कूटी बन सकती है आपकी बेस्ट चॉइस

0
कम कीमत में मिलती हैं ढेरों खूबियां, Lectrix की ये इलेक्ट्रिक स्कूटी बन सकती है आपकी बेस्ट चॉइस
Lectrix इलेक्ट्रिक स्कूटर (Photo: AI Generated)

इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के समय में डेली यूज के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो गए हैं. कम चलाने का खर्च, आसान मेंटेनेंस और इको-फ्रेंडली के लिए बेहतर होने की वजह से लोग तेजी से EV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए Lectrix ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को धीरे-धीरे बढ़ाया है. अगर आप भी एक सस्ता और अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारत में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले Lectrix इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Lectrix NDuro

इसकी शुरुआती कीमत 87,550 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 1.02 लाख रुपये तक जाती है. रफ एंड टफ डिजाइन और शानदार स्टाइलिंग के साथ आने वाला यह स्कूटर रोजाना शहर में आने-जाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 90 km तक की रेंज देने का दावा करता है.

  • टॉप स्पीड: 65 km/h
  • बैटरी पैक: 2.3 kWh
  • चार्जिंग समय: 3 से 4 घंटे
  • अंडर-सीट स्टोरेज: 42 लीटर
  • मोड: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट
  • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: डिजिटल डिस्प्ले
  • चार्जिंग सुविधा: USB चार्जिंग पोर्ट

Lectrix Zyro

इसकी कीमत ₹51,741 से ₹62,750 (एक्स-शोरूम) के बीच है. सबसे खास बात यह है कि यह एक बार चार्ज करने पर 85 km तक की रेंज देने का दावा करती है.

  • टॉप स्पीड: 25 km/h
  • बैटरी पैक: 1.5 kWh
  • चार्जिंग समय: लगभग 4 घंटे
  • अंडर-सीट स्टोरेज: 22 लीटर
  • अन्य फीचर्स: LED हेडलैंप, डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग पोर्ट

Lectrix SX25

इसकी शुरुआती कीमत ₹54,999 (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹67,999 तक जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि कई मामलों में इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं पड़ती. एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 60 km तक की रेंज देने का दावा करता है.

  • टॉप स्पीड: 25 km/h
  • बैटरी पैक: 1.34 kWh
  • चार्जिंग समय: लगभग 4 घंटे
  • अन्य फीचर्स: पोर्टेबल बैटरी, LED लाइटिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर, एंटी-थेफ्ट लॉक

Lectrix LXS

इसकी शुरुआती कीमत ₹91,399 (एक्स-शोरूम) है. खास बात यह है कि यह एक बार चार्ज होने पर 89 km तक की रेंज देने का दावा करता है, जिससे ऑफिस, कॉलेज या शहर के अंदर रोजाना आने-जाने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है.

  • टॉप स्पीड: 50 km/h
  • बैटरी पैक: 2.3 kWh
  • चार्जिंग समय: लगभग 3 घंटे
  • अन्य फीचर्स: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग पोर्ट

Lectrix LXS 3.0

इसकी शुरुआती कीमत ₹91,990 (एक्स-शोरूम) है, और यह कंपनी के किफायती पोर्टफोलियो का टॉप मॉडल है. सबसे खास बात इसकी 120 km तक की रेंज है. यानी बार-बार चार्जिंग की चिंता किए बिना आप बेफिक्र होकर सफर का आनंद ले सकते हैं.

  • टॉप स्पीड: 55 km/h
  • बैटरी पैक: 3 kWh
  • चार्जिंग समय: 3 घंटे 30 मिनट
  • अंडर-सीट स्टोरेज: 33 लीटर
  • अन्य फीचर्स: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड, LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

Previous article नदियों का सीना चीर रहे बालू माफिया, कुर्साकांटा में निर्देशों को ठेंगा दिखाकर दिनदहाड़े अवैध खनन जारी
Next article पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये Nail Paint Colors, Gen Z गर्ल्स जरूर करें ट्राई
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel