[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Creta नहीं तो क्या! ₹16 लाख से कम में आती हैं ये 5 डीजल-ऑटोमैटिक SUVs, देखें लिस्ट

Creta नहीं तो क्या! ₹16 लाख से कम में आती हैं ये 5 डीजल-ऑटोमैटिक SUVs, देखें लिस्ट

0
Creta नहीं तो क्या! ₹16 लाख से कम में आती हैं ये 5 डीजल-ऑटोमैटिक SUVs, देखें लिस्ट
Kia Sonet (Photo: Kia)

Diesel Automatic SUVs: आज के समय में डीजल कारों का क्रेज पहले जैसा नहीं रहा. कई कंपनियां अब पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ऑप्शंस पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि डीजल पूरी तरह गेम से बाहर हो चुका है. जहां भी ग्राहकों को डीजल का ऑप्शन मिलता है, वहां आज भी इसकी अच्छी-खासी डिमांड देखने को मिलती है.

4 मीटर से छोटी SUV सेगमेंट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इस कैटेगरी में मौजूद दर्जनभर SUVs में से सिर्फ पांच मॉडल ही डीजल इंजन के साथ आते हैं. अगर आप भी एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV ढूंढ रहे हैं जिसमें डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और मोनोकोक चेसिस का कॉम्बिनेशन मिले, तो यहां हम आपके लिए मार्केट में मौजूद 5 सबसे बेहतरीन ऑप्शन की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Kia Sonet

Kia Sonet में 116hp वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है. ये SUV भले ही बहुत स्पोर्टी फील ना दे, लेकिन रिफाइनमेंट, माइलेज और परफॉर्मेंस का बढ़िया बैलेंस ऑफर करती है. Sonet का केबिन प्रीमियम फील देता है और फीचर्स की लिस्ट भी लंबी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹9.80 लाख (एक्स शोरूम) है.

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO में 1.5-लीटर डीजल इंजन आपको मिलता है. यह इंजन 117hp की पावर और सेगमेंट में सबसे ज्यादा 300Nm टॉर्क देता है. इंजन काफी रिफाइंड है, लेकिन इसका 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स उतना स्मूद नहीं लगता जितने कुछ राइवल्स के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन हैं. हालांकि, कीमत के हिसाब से XUV 3XO काफी वैल्यू फॉर मनी SUV बनकर सामने आती है. इसमें पीछे की सीट पर तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं, जो फैमिली यूज के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है. इसकी शुरुआती कीमत ₹9.22 लाख (एक्स शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: Duster को सीधी टक्कर देने आ रही Nissan Tekton, 9 जुलाई की तारीख हुई पक्की

Hyundai Venue

Hyundai Venue में वही डीजल-ऑटोमैटिक इंजन और गियरबॉक्स मिलता है जो Kia Sonet में आता है. इसका मतलब है कि गाड़ी चलाने में काफी स्मूथ और आरामदायक लगती है, चाहे लंबी दूरी तय करनी हो या फिर रोज शहर में चलानी हो. Venue, Sonet के मुकाबले थोड़ी ज्यादा स्पेसियस महसूस है, अंदर से ज्यादा प्रीमियम लगती है और इसमें फीचर्स भी ज्यादा मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹11.81 लाख (एक्स शोरूम) है.

Tata Nexon

Tata Nexon में 115hp वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसके साथ 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स दिया गया है. गाड़ी का इंजन बीच की स्पीड पर अच्छा दम दिखाता है और ओवरटेक जैसी सिचुएशन में बढ़िया पुल देता है. लेकिन जब आप इसे ज्यादा तेज चलाते हैं, तो इंजन की आवाज थोड़ी भारी और खुरदरी लगने लगती है. हालांकि, Nexon अपनी मजबूत SUV वाली फीलिंग से काफी इम्प्रेस करती है. इसका केबिन काफी स्पेसियस है और फीचर्स से भरा हुआ है. इसकी शुरुआती कीमत ₹10.65 लाख (एक्स शोरूम) है.

Kia Syros

इस लिस्ट में Kia Syros तीसरी SUV है जिसमें Hyundai-Kia वाला वही 1.5-लीटर डीजल-ऑटोमैटिक इंजन मिलता है, जो 116hp की पावर देता है. Syros की सबसे बड़ी खासियत इसका काफी स्पेसियस इंटीरियर है. अंदर बैठने पर जगह भरपूर मिलती है. क्वालिटी और फीचर्स के मामले में भी यह Hyundai Venue को अच्छी टक्कर देती है. हालांकि दिक्कत ये है कि डीजल-ऑटोमैटिक ऑप्शन सिर्फ इसके टॉप वेरिएंट्स में मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹12.73 लाख (एक्स शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: Honda City Facelift 2026 को खरीदना सही रहेगा? घर लाने से पहले जान लें इसकी 3 खूबियां और 2 कमियां

Previous article दुनिया की No.1 यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन? भारतीय छात्रों के लिए पूरी डिटेल
Next article 11 खिलाड़ी और 3 भाइयों की जोड़ी, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel