[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile पहली बार Automatic Car खरीदने का कर रहे हैं प्लान? पहले देख लें ये 5 शानदार मॉडल

पहली बार Automatic Car खरीदने का कर रहे हैं प्लान? पहले देख लें ये 5 शानदार मॉडल

0
पहली बार Automatic Car खरीदने का कर रहे हैं प्लान? पहले देख लें ये 5 शानदार मॉडल
Kia Sonet (Photo: Kia)

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारें आज के समय में ड्राइविंग को काफी आसान और आरामदायक बना देती हैं. अच्छी बात ये है कि अब मॉडर्न ऑटोमैटिक कारें सिर्फ आराम ही नहीं देतीं, बल्कि पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्मूद, फास्ट और फ्यूल-एफिशिएंट भी हो गई हैं. यानी आपको आसान ड्राइविंग के साथ मजेदार एक्सपीरियंस भी मिलता है. चाहे आपको हैचबैक पसंद हो, SUV या फिर सेडान, अगर आप अपनी पहली ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहा हैं, तो इन पांच मॉडलों पर जरूर नजर दाल सकते हैं.

Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line एक ऐसी हैचबैक है जो सिर्फ दिखने में ही स्पोर्टी नहीं है, बल्कि इसकी ट्यूनिंग भी उसी अंदाज में की गई है. इसमें आपको खास डिजाइन एलिमेंट्स, दमदार एग्जॉस्ट साउंड और थोड़ा हार्ड सस्पेंशन सेटअप मिलता है. इसके अंदर 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का torque जनरेट करता है. वहीं 7-speed DCT गियरबॉक्स और स्टीयरिंग के पीछे दिए गए गियर कंट्रोल्स ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बना देते हैं.

Kia Sonet 

Kia Sonet एक ऐसी छोटी SUV है जो स्टाइलिश लुक और प्रीमियम इंटीरियर का बढ़िया कॉम्बिनेशन देती है. बाहर से इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी लगता है, जबकि अंदर आपको कई मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स मिल जाते हैं.

इसमें कंपनी तीन इंजन ऑप्शन देती है, लेकिन अगर आप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली गाड़ी लेना चाहते हैं, तो आपके पास दो ऑप्शन हैं. पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है. दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जिसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. पावर की बात करें तो टर्बो पेट्रोल इंजन 118bhp की पावर और 172Nm टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 114bhp की पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है.

Honda Elevate

Honda Elevate एक ऐसी SUV है जो सड़क पर काफी दमदार और बड़ी दिखती है. इसके अंदर अच्छा-खासा स्पेस मिलता है. इसमें कंपनी का भरोसेमंद 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. खास बात ये है कि इसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर आप थोड़ा स्पोर्टी फील भी ले सकते हैं. पावर की बात करें तो इसका इंजन 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है.

Volkswagen Taigun

कंपनी इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन देती है. अगर आपको आरामदायक ऑटोमैटिक ड्राइव चाहिए, तो 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिलता है. वहीं असली मजा 1.5-लीटर TSI इंजन में आता है, जिसमें 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है. इसके साथ मिलने वाले पैडल शिफ्टर्स गियर बदलने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद और फास्ट बना देते हैं.

पावर की बात करें तो 1.0-लीटर TSI इंजन 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.5-लीटर TSI इंजन 147 bhp की पावर और 250 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है.

Volkswagen Virtus

ये एक ऐसी सेडान है जो स्पोर्टी फील के साथ बढ़िया स्पेस और आरामदायक राइड का मजा देती है. इसमें वही इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं जो Volkswagen Taigun SUV में दिए जाते हैं. लेकिन लाइनअप में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला इंजन 1.5-लीटर TSI माना जाता है, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है.

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन मिलता है, जो 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.5-लीटर TSI इंजन 147 bhp की पावर और 250 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. गियरबॉक्स ऑप्शन्स में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड DCT शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में इन 5 कारों को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, देखें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Previous article जामताड़ा: शादी का जश्न मातम में बदला, अनियंत्रित होकर पलट गई स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत 
Next article रॉन्ग साइड ट्रक रोकना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, डिजिटल लाइसेंस नहीं मानने का आरोप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel