[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री

0
1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री
FASTag और UPI ही बनेगा टोल पासपोर्ट, कैश लेन खत्म होने की बात

अब हाईवे पर सफर करते वक्त आपकी जेब में नकद पैसे रखना बेकार साबित होगा. सरकार ने टोल टैक्स सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने का ऐलान कर दिया है. यानी अब सिर्फ FASTag और UPI से ही टोल भर पाएंगे. कैश वालों के लिए रास्ता बंद हो जाएगा.

कैश लेन का अंत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले टोल प्लाजा पर अलग से कैश लेन होती थी, जहां लोग नकद देकर आगे बढ़ जाते थे. लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा खत्म हो जाएगी. हर गाड़ी को डिजिटल पेमेंट से ही गुजरना होगा.

FASTag और UPI ही बनेगा पासपोर्ट

सरकार ने साफ कर दिया है कि टोल टैक्स का भुगतान सिर्फ दो तरीकों से होगा- FASTag और UPI. अगर आपके पास इनमें से कोई विकल्प नहीं है, तो हाईवे पर सफर करना मुश्किल हो जाएगा.

जाम से मिलेगी राहत

सरकार का दावा है कि इस कदम से हाईवे पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी.गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ेंगी और टोल अपने आप कट जाएगा.

यात्रियों के लिए चेतावनी

अगर आप अब भी नकद भुगतान करते हैं, तो तुरंत अपना FASTag एक्टिव करवा लें या UPI पेमेंट तैयार रखें. वरना 1 अप्रैल के बाद टोल पार करना नामुमकिन हो जाएगा.

बैरियर-फ्री हाईवे का सपना

यह बदलाव सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें देश के हाईवे को बैरियर-फ्री बनाया जाएगा. मतलब गाड़ियां बिना रुके सफर करें और टोल अपने आप डिजिटल तरीके से कट जाए.

इसे भी पढ़ें: नए साल में FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया झंझट वाला प्रोसेस, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

इसे भी पढ़ें: Fastag Rules Change: टोल प्लाजा पर यूपीआई से भी कर सकते हैं पेमेंट, मशीन खराब होने पर नहीं लगेगा पैसा

Previous article सांसद ने किया कोल्ड स्टोरेज का उदघाटन
Next article एगच्छिया में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel