[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile MG Motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज

MG Motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज

0
MG Motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज
Undefined
Mg motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार comet ev, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज 8

MG Motor ने अपनी दूसरी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) भारत में लॉन्च कर दी है. कॉमेट ईवी की शुरुआती कीमत महज 7,98,000 रुपये है. इसी के साथ कॉमेट ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है. इस इलेक्ट्रिक कार को खास तौर पर शहरों में चलाने के लिए पेश किया गया है.

Undefined
Mg motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार comet ev, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज 9

MG Comet EV Look & Design

एमजी कॉमेट ईवी प्योर इलेक्ट्रिक GSEV प्लैटफॉर्म पर आधारित है. कंपनी का दावा है कि इसकी बॉडी काफी मजबूत है. 3 मीटर से छोटी इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार में कनेक्टिंग एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी टेललैंप भी दिये गए हैं. दो दरवाजों वाली यह छोटी ई-कार 4 लोगों आसानी से बिठाने में सक्षम है.

Undefined
Mg motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार comet ev, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज 10

MG Comet EV Battery Range

एमजी मोटर ने कॉमेट ईवी में 17.3kWh की लिथियम आयन बैटरी दी है. इसे फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की रेंज हासिल की जा सकती है. एमजी कॉमेट ईवी को 3.3 किलोवॉट चार्जर की मदद से 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. कॉमेट ईवी में 3 ड्राइव मोड और 3 KERS मोड दिये गए हैं. ड्राइविंग में कॉमेट ईवी स्मूद बतायी जा रही है.

Undefined
Mg motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार comet ev, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज 11

MG Comet EV Features

एमजी कॉमेट ईवी को ट्विन डिस्प्ले के साथ कई फीचर्स मिले हैं, जिसमें 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऐपल आईपॉड थीमवाले स्टीयरिंग कंट्रोल पैनल, 100 से अधिक वॉयस कमांड, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, डुअल टोन इंटीरियर, स्पीकर जैसे फीचर्स दिये गए हैं.

Undefined
Mg motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार comet ev, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज 12

MG Comet EV Safety

एमजी कॉमेट ईवी ‘बिग इनसाइड, कॉम्पैक्ट आउटसाइड’ फिलोसॉफी के साथ आयी है. एमजी मोटर ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कॉमेट ईवी में फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, ईबीडी और थ्री प्वाइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिये हैं.

Undefined
Mg motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार comet ev, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज 13

MG Comet EV Dimension

एमजी कॉमेट ईवी अपनी लॉन्चिंग के साथ देश में मौजूद सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कारों में अपनी जगह बना ली है. कंपनी ने इसकी लंबाई 2974 एमएम, चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम रखी है और इसके साथ 2010 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है. यह ईवी ‘बिग इनसाइड, कॉम्पैक्ट आउटसाइड’ कंसेप्ट पर बनी है.

Previous article Tirumala Tirupati Devasthanam: तिरुपति मंदिर के नाम पर भक्तों को चूना लगानेवाली 41 फर्जी वेबसाइट्स बंद
Next article iPhone 14 मिल रहा आधे दाम पर, Amazon Sale में ये है बेस्ट डील
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel