[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Sierra का आज होगा ग्रैंड कमबैक, रेट्रो चार्म और एडवांस फीचर्स का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बो

Tata Sierra का आज होगा ग्रैंड कमबैक, रेट्रो चार्म और एडवांस फीचर्स का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बो

0
Tata Sierra का आज होगा ग्रैंड कमबैक, रेट्रो चार्म और एडवांस फीचर्स का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बो
टाटा सिएरा

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों Tata Sierra सबसे हॉट और हाइप्ड कीवर्ड बन चुका है. 1993 से 2001 के बीच देश में बेची गई यह SUV, जिसे भारत की पहली सच्ची ऑफ-रोडर कारों में से एक माना जाता है, अब एक बार फिर पूरी शान से दमदार वापसी करने को तैयार है. आज, यानी 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली नयी Tata Sierra को कंपनी ने मॉडर्न फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस कर बिल्कुल नये रूप में तैयार किया है. लॉन्च से कुछ ही दिन पहले, Tata Motors ने एक इवेंट के दौरान नयी Sierra को अनवील किया था, जिसमें इस SUV के बदलावों, पुरानी डिजाइन से समानताओं और नयी जेनरेशन मॉडल के हर छोटे-बड़े अपडेट की झलक देखने को मिली थी. ऐसे में यह नयी Sierra, अपनी क्लासिक लुक और पहचान के साथ नयी जेनरेशन की टेक्निक और फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बो ऑफर करने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

मॉडर्न लुक के साथ Tata Sierra में मिलेगा रेट्रो का तड़का

Tata Motors ने नयी जेनरेशन Sierra को ऐसे डिजाइन किया है, कि यह मॉडर्न स्टाइलिंग और पुराने मॉडल के आइकॉनिक लुक दोनों की खूबसूरती को एक साथ ऑफर करती है. SUV का फ्लैट फ्रंट फेस पुराने Sierra की याद दिलाता है. वहीं, इस गाड़ी में सबसे खास है फॉक्स अल्पाइन विंडो, जो पुराने मॉडल के बड़े कांच वाले सिग्नेचर डिजाइन को मॉडर्न अंदाज में दोहराती है. हालांकि, नई Sierra में असली अल्पाइन विंडो नहीं दी गई है, लेकिन ब्लैक-आउट C-पिलर को इस तरह तैयार किया गया है, कि दूर से देखने पर यह अल्पाइन विंडो जैसा लुक और साथ ही फ्लोटिंग रूफ का इफेक्ट भी देता है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है.

नयी Sierra में मिलेंगे कई मॉडर्न फीचर्स

नयी Sierra में कई ऐसे मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो पुराने मॉडल में कभी नहीं थे. जैसे कि:

  • LED हेडलैम्प्स
  • इन्फिनिटी-स्टाइल LED DRL
  • स्लीक LED स्ट्रिप से जुड़ी टेललाइट्स
  • नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स
  • स्किड प्लेट्स और और भी कई एलिमेंट्स
  • इंटीरियर डिजाइन

मिलेगा प्रीमियम केबिन का एक्सपीरियंस

नयी जेनरेशन Tata Sierra में केबिन को पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग और कहीं ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है. इसमें 12.3 इंच का ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जो SUV के इंटीरियर को एकदम फ्यूचरिस्टिक लुक देता है. इसके अलावा केबिन को और भी लग्जरी बनाने के लिए JBL साउंड सिस्टम और साउंडबार वाला 12 स्पीकर, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टच-बेस्ड कंट्रोल्स वाला फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और बैकलिट ब्रांड लोगो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें Panoramic Sunroof दिया गया है. साथ ही Cabin को और ज्यादा Airy और Premium बनाने के लिए इस नये मॉडल में Tata का Iconic Infinite Window Layout भी दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने रियर सीट्स को Lounge जैसा कम्फर्ट देने के लिए डिजाइन में खास ध्यान दिया है.

सेफ्टी में भी अव्वल

सेफ्टी के मामले में भी Tata Sierra आगे है. Tata Motors लंबे समय से Global NCAP (GNCAP) और Bharat NCAP (BNCAP) टेस्टिंग में लगातार बेहतरीन रेटिंग हासिल करते हुए सुरक्षित कारों के लिए ग्राहकों का भरोसा जीतता आया है और Sierra से भी यही उम्मीद की जा रही है. इस SUV में सेफ्टी को प्रायोरिटी देते हुए कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, छह एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और आगे-पीछे पार्किंग सेंसर शामिल है. इसके अलावा, गाड़ी में लेवल 2 ADAS का सपोर्ट भी दिया गया है, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और स्मार्ट बनाता है. कुल मिलाकर, नयी Sierra एक ऐसी SUV बनने जा रही है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी पर भी पूरा जोर देती है.

यह भी पढ़ें: ₹5,000 EMI में खरीदें Tata Punch, ऑन-रोड कीमत और फाइनेंस प्लान चुटकियों में समझें

यह भी पढ़ें: कार ओवरहीट हो तो AC नहीं, HEATER ऑन करें!

Previous article सब बिखर गया… अनिल कुंबले ने IND vs SA टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के शॉट सिलेक्शन पर उठाए बड़े सवाल
Next article Oats For Skin Care: बाजार के महंगे प्रोडक्ट को कहें न, ओट्स से घर पर तैयार करें होममेड फेस पैक 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel